9943ca52 8657 449c 8ac9 46956989dac8

सड़क पर खुलेआम ट्रैफिक प्वॉयेंट के सामने बंदूक दिखाकर व्यवसायी से लाखों रुपये लूट

मालदा। सड़क पर खुलेआम ट्रैफिक प्वॉयेंट के सामने बंदूक दिखाकर व्यवसायी से रुपये लूटने की घटना से सनसनी फैल गयी। मालदा शहर के बीचों-बीच स्थित रवींद्र एवेन्यू इलाके में सोमवार को ऑफिस टाइम के दौरान छिनतई की घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मोटरसाइकिल पर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने व्यवसायी से 90 हजार रुपये समेत सोना-चांदी से भरा बैग छीनकर भाग गया।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तबतक बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार मोथाबाड़ी थाने के बलूचरा क्षेत्र का व्यवसायी जयदीप स्वर्णकार अपने बैग में 90 हजार रुपये नकद, कुछ सोना और चाबियां लेकर कारोबार के लिए मालदा शहर जा रहा था।

आरोप है कि शहर के रवींद्र एवेन्यू इलाके में अचानक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने व्यवसायी के माथे पर बंदुक लगाकर बैग छीन लिए व फरार हो गया। तभी व्यवसायी जयदीप स्वर्णकार चिल्लाने लगा। घटना को देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जहां यह घटना हुई, उसके बिल्कुल करीब ही ट्रैफिक स्टैंड है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में बाहर से गुंडे लाकर शांति भंग की हो रही कोशिश : ममता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *