Images 2022 02 20T150344.128

La Liga : एटलेटिको मैड्रिड ने ओसासुना को हराया, रीयाल मैड्रिड भी जीता

बार्सीलोना। खराब फॉर्म से जूझ रहे एटलेटिको मैड्रिड ने चैंपियन्स लीग में मैनचेस्टर यूनाईटेड और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सामना करने से पहले ला लीगा में ओसासुना को 3-0 से हराकर आत्मविश्वास भरी जीत दर्ज की। एटलेटिको को तीसरे ही मिनट में जाओ फेलिक्स ने बढ़त दिलाई। लुई सुआरेज ने 59वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना किया जबकि एंजेल कोरिया (89वें मिनट) ने अंतिम लम्हों में एक और गोल दागकर एटलेटिको की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।नवंबर के अंतिम हफ्ते के बाद एटलेटिको की विरोधी टीम की मेजबानी में पहली जीत है।

टीम को पिछले मैच में घरेलू मैदान पर लेवांटे के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी जो अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। रीयाल मैड्रिड ने मार्को एसेंसियो (63वें मिनट), विनीसियस जूनियर (80वें मिनट) और करीम बेनजेमा (90 प्लस एक मिनट) के दूसरे हाफ में दागे गोलों की मदद से अलावेस को 3-0 से शिकस्त दी। रीयाल मैड्रिड की टीम 25 मैच में 57 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे स्थान पर मौजूद सेविला के 50 अंक हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eleven =