सनराइज़ 66 पैली में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा का आयोजन, 4 महिला पुजारी करेंगी माँ दुर्गा का आह्वान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े एवं बहुप्रतीक्षित त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान इस बार रासबिहारी अवेन्यूज़, सनराइज 66 पैली एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। इस साल की थीम ‘माएर हाथे माएर आबाहन’ (माँओं द्वारा माँ का आह्वान), के तहत सनराइज़ 66 पैली में नया इतिहास लिखा जाएगा, जहां महिला पुजारी माँ दुर्गा का आह्वान करेंगी। यह आयोजन सनराइज़ स्पाइस के सौजन्य से किया जा रहा है। इस दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ राज्य की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। उत्सव का उद्घाटन समारोह 8 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) को पूजा पंडाल में हुआ।

इस अनोखे ऐतिहासिक समारोह के लिए सनराइज़ स्पाइसेस ने 66 पैली के साथ साझेदारी की है। आयोजन में 2021 की सबसे सुंदर और अनोखी दुर्गा पूजा देखने को मिलेगी। दिनांक 11 अक्टूबर को सनराइज़ 66 पैली में बड़े स्तर पर महा शष्टी पूजा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद यहां ऐसी 10 असाधारण महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सामाजिक रूढीवादी परंपराओं को तोड़ कर एक नई मिसाल कायम की है।

इस मौके पर बात करते हुए श्री पीयुश मिश्रा- बिज़नेस हेड- सनराइज़ फूड्स, आईटीसी लि. ने कहा कि, “माएर हाथे,माएर आबाहन’, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। 4 महिला पुजारियों की अगुवाई में होने वाली इस खास दुर्गा पूजा के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। हम सभी भक्तों के लिए एक सुखद, स्वस्थ्य और मंगलमय पर्व की कामना करते हैं।” सनराइज़ 66 पैली में सभी कोविड नियमों का पालन करते हुए 11अक्टूबर 2021 से 15अक्टूबर 2021 तक दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *