Kolkata's Maa flyover accident again

कोलकाता के माँ फ्लाईओवर फिर से हुआ हादसा

Kolkata Hindi News, कोलकाता। कोलकाता के माँ फ्लाईओवर पर एक बार फिर से सड़क हादसा  हुआ सुबह करीब 9:30 बजे साल्ट लेक जा रही तेज रफ्तार गाडी मां फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकरा गई। जिस जगह कार डिवाइडर से टकराई वह जगह आईटीसी रॉयल बंगाल के पास है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद से गाड़ी चालक फरार है।

शहर के सबसे व्यस्त  फ्लाईओवर पर हादसा होने से  स्वाभाविक रूप से यात्रियों को परशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. गाडी चालक की तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *