mamatabanerje

चोपड़ा में मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Kolkata Hindi News, उत्तर दिनाजपुर। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में एक प्रशासनिक बैठक में भाग लेने जाने  के क्रम में  चोपड़ा में रोड शो किया।

मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी वीडियोकॉन मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगंज के लिए रवाना हुईं। चोपड़ा के पुलिस स्टेशन मैदान में उनका हेलीकॉप्टर उतरा। इसके बाद उन्होंने वहां से रोड शो किया।

मुख्यमंत्री के रोड शो में भारी भीड़ देखी गई। लोगों का उत्साह देखते ही  बन रहा था। मुख्यमंत्री को  देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा थी।

Crowd gathered at Chief Minister's road show in Chopraबता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पांच दिवसीय जिला दौरा पर है। मंगलवार को उनकी रायगंज में प्रशासनिक बैठक है। वहां से मुख़्यमंतीर हेलीकॉप्टर से बालुरघाट भी जाएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *