Images 2022 04 07T134453.699

बढ़ती गर्मी से बेहाल कोलकातावासी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बढ़ती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिया है। राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सप्ताहांत तक इसी तरह से गर्मी पड़ेगी।

आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसकी वजह से गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रहीं और उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है। अगले सप्ताह तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है जिसके कारण गर्मी और बढ़ेगी। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि क्षेत्रों में भी इसी तरह से गर्मी पड़ रही है। अगले सप्ताह भी तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर में ड्यूस नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *