#Kolkata : सोमवार से बढ़ रही है मेट्रो की संख्या, ये रही समयसूची

कोलकाता: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य में लागू पाबंदियों के बीच कोलकाता मेट्रो केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए चलाई जा रही है। हालांकि राज्य सरकार द्वारा पाबंदियों में दी गई छूट के कारण यात्रियों का दबाव दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इससे निपटने के लिए सोमवार से सेवा को बढ़ाया जा रहा है। मेट्रो रेल ने कहा कि इस बार 90 के बजाय कुल 104 अप एंड डाउन ट्रेनें चलाई जाएंगी। 52 अप और 52 डाउन ट्रेनें चलाई जाएंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह पहली मेट्रो ट्रेन दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष से मौजूदा 8:30 बजे के बजाय सुबह 8 बजे रवाना होगी। हालांकि सुबह आखिरी ट्रेन के रवाना होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। आखिरी ट्रेन दोनों स्टेशनों से सुबह साढ़े 11 बजे रवाना होगी।

शाम के समयसूची में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष से पहली ट्रेन फिलहाल 3:45 बजे के बजाय 3:30 बजे रवाना होगी। दोनों स्टेशनों से आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे के बजाय 7:15 बजे रवाना होगी।

मेट्रो रेल के मुताबिक, व्यस्त घंटों में ट्रेन सोमवार से शनिवार तक 8 मिनट के अंतराल पर चलेगी। हालांकि रविवार को कोई मेट्रो नहीं चलेगी। बता दें कि, टोकन सिस्टम अभी भी बंद है। मेट्रो के स्मार्ट कार्ड और इमरजेंसी सिस्टम से जुड़े यात्री उपयुक्त आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही मेट्रो में चढ़ सकेंगे। मेट्रो रेल अधिकारियों ने सभी से ट्रेन के अंदर और स्टेशन परिसर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *