Images 2021 09 24T191143.511

कोलकाता पुलिस ने सुकांत मजूमदार, प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पार्टी की भवानीपुर उपचुनाव प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल और दो सांसदाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ये गुरुवार को कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास एक पार्टी कार्यकर्ता के शव के साथ जुलूस निकाल रहे थे।

कालीघाटी पुलिस थाने में मजूमदार और अर्जुन सिंह, ज्योतिर्मय सिंह महतो और प्रियंका टिबेरवाल सहित अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 147 और 283 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें गैर कानूनी तौर पर एकत्रित होना, दंगे, रास्ते रोकना और सरकारी कर्मचारी को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग करना जैसी धारा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  पूर्व माकपा सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप, अश्लील चैट वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *