कोलकाता : छठ पूजा में कैसा रहेगा मौसम का हाल देखे यहां

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में छठ पूजा पर मौसम साफ है। नहाए खाए के साथ ही चार दिवसीय छठ व्रत की शुरुआत हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक तापमान में सामान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस है। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

आसमान साफ है और बारिश के आसार नहीं हैं।  गंगा के तटीय जिलों हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी ऐसा ही मौसम है। उत्तर बंगाल में भी मौसम सामान्य है। सुबह जरूर हल्का कोहरा छाया रहा। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल नवंबर के पहले सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *