तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर कोलकाता से पैनी नजर, तृणमूल भाजपा दफ्तरों में जश्न की तैयारियां

कोलकाता। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कोलकाता से पैनी नजर रखी जा रही है। इसकी वजह है कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव लड़ा है जबकि इन दोनों राज्यों में माकपा और कांग्रेस की किस्मत भी दांव पर लगी है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने इन तीनों राज्यों पर कब्जा करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। इसीलिए कोलकाता के मुरलीधर सेन लेन स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां सुबह से ही कर ली गई थीं।

इसके अलावा पंचानन तला में तृणमूल कांग्रेस का मुख्यालय है जहां सुबह से ही पार्टी के शीर्ष नेता पहुंचे हुए हैं और 52 इंच की टीवी स्क्रीन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित माकपा दफ्तर और विधान भवन स्थित कांग्रेस दफ्तर में भी सुबह से ही हलचल तेज है और नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। शुरुआती एक घंटे में स्पष्ट हो चला है कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहे हैं।

जबकि नागालैंड में भी पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने में सफल रहेगी। मेघालय में भी भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस के मुकाबले बेहतर दिख रहा है। खास बात यह है कि त्रिपुरा में बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस लेफ्ट के बराबर प्रदर्शन करती दिख रही है जिसके कारण पार्टी में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *