Kolkata .. Ada Sharma inaugurates the second store of Limelight Lab Grown Diamonds

कोलकाता ।। अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

Kolkata Hindi News, कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी  ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की ग्रैंड शुरुआत की। यह नया स्टोर कोलकाता के व्यस्ततम इलाके कांकुड़गाछी में खोला गया है। काफी सस्टेनेबल और आकर्षित डिजाइन से लैश लाइमलाइट के इस नए आउटलेट के लॉन्चिंग कार्यक्रम में ‘द केरल स्टोरी’ फेम की लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा शामिल हुईं।

कांकुड़गाछी में स्थित 500 वर्ग फुट का यह विशाल और भव्य स्टोर ग्राहकों के भरोसे और अपने ब्रांड का विस्तार करने की दिशा में बड़ा कदम है। पिछले दो वर्षों में इस ब्रांड ने ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरते हुए तेजी से विकास के रास्ते पर कदम बढ़ाया है। पिछले दो सालो में अविश्वसनीय विकास कर, यह ब्रांड मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, वाराणसी, हैदराबाद, बैंगलोर, आदि जैसे 25+ बड़े शहरों में 10 + स्टोर्स और 40+ शॉप-इन-शॉप्स सहित फैले हुए है।

Kolkata .. Ada Sharma inaugurates the second store of Limelight Lab Grown Diamonds

इस ब्रांड ने  सफलतापूर्वक अपने आप को सॉलिटेयर ज्वेलरी के लिए अल्टीमेट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर दिया है | इसमें सॉलिटेयर नेकलेस, कंगन और झुमके, आदि  का एक अनोखा कलेक्शन है, जो नए युग की तकनीक और ट्रेडिशनल फाइन ज्वेलरी का सही मिश्रण पेश करता है।

इस स्टोर में ग्राहकों को होलोग्राम डिस्प्ले के साथ विस्मयकारी 3D अनुभव मिलेगा। इसके अलावा इस ब्रांड में ग्राहकों की मांग के अनुकूल इस स्टोर में आकर्षित डिज़ाइन, लाइफटाइम बायबैक और 100% एक्सचेंज गारंटी शामिल है, जो स्टोर पर आने वाले ग्राहकों में इस ब्रांड के प्रति और अधिक विश्वास पैदा करेगी।

यह भी पढ़ें:  #UP: योगी ने मुफ्त राशन योजना को मार्च 2022 तक बढ़ाया

अपना उत्साह व्यक्त करते हुए लाइमलाइट डायमंड्स की संस्थापक और एमडी पूजा शेठ माधवन कहती हैं, “इसके पहले फोरम मॉल में हमारे पहले स्टोर पर ग्राहकों की इतनी शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद हम अब सफलता के रास्ते पर एक सीढ़ी और उपर चढ़ते हुए शहर के अन्य इलाकों के ग्राहकों तक हमारी पहुंच बढ़ाने के लिए दूसरा स्टोर खोल रहे हैं।

सबसे अच्छी बात यह थी कि हमारे कोलकाता के पार्टनर्स (जैश ज्वैलर्स) ने यह दूसरा स्टोर खोला है, जिससे हमारे रिश्ते और ब्रांड में उनके भरोसे को और अधिक मजबूती मिली। हमारा मानना है कि कांकुड़गाछी में खोला जाने वाला स्टोर शहर में हमारी उपस्थिति को और सशक्त करेगा।”

Kolkata .. Ada Sharma inaugurates the second store of Limelight Lab Grown Diamonds

लाइमलाइट के क्षेत्रीय साझेदार, जश ज्वैलर्स के श्री पंकज जालान ने कहा, “कोलकाता में लाइमलाइट डायमंड्स के साथ यह हमारी दूसरी साझेदारी है। अपने पहले स्टोर की सफलता के बाद हम अब कांकुड़गाछी में भी अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। हमारा इरादा अगले साल तक पूर्वी भारत में 10 नए स्टोर खोलने का भी है।”

इस स्टोर में ब्रांड के उत्कृष्ट ज्वेलरी के कलेक्शन की प्रशंसा करते हुए अदा शर्मा ने कहा, “मैं लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी के इन आकर्षक डिजाइन से काफी प्रभावित हूं। यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। मुझे लगता है कि हर भारतीय महिला इन डायमंड्स को पहनने में गर्व महसूस करेगी। यह उनके लिए वाकई एक अपग्रेड होगा| लैब ग्रोन डायमंड्स के इस आकर्षित कांसेप्ट को कोलकाता में लाने के लिए मैं लाइमलाइट की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहूँगी।”

यह भी पढ़ें:  टीवीएस क्रेडिट और आईआईटी मद्रास ने इनोवेशन प्रोग्राम्स के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

वित्तवर्ष 24 में, लाइमलाइट ने राष्ट्रीय स्तर पर 80 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस सेल्स दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 230% से अधिक है। इसमें से, ब्रांडेड सेल्स साल दर साल तीन गुना हो गई है जिसके परिणामस्वरूप ग्राहकों के साथ सीधे जुड़ने और अपनी रिटेल प्रजेंस का विस्तार करने के लिए ब्रांड का आत्मविश्वास बढ़ा है।  ग्राहकों से निवेदन है कि वे अवश्य नए लाइमलाइट डायमंड्स स्टोर पर जाएँ और वहा डायमंड ज्वेलरी की जादूगरी का अनुभव करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  क्रॉम्पटन ने पेश किया न्यू स्टार लॉर्ड 3 इन 1 रिस्सेड पैनल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =