जानें रसोई घर के वास्तु टिप्स, चाकू नहीं इन चीजों से करें तवा साफ, चमक जाएगी किस्मत

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री, वाराणसी । पूजा घर के बाद घर की रसोई सबसे पूजनीय मानी जाती है। वास्तु के अनुसार रसोई घर आपकी भूख मिटाने के साथ-साथ आपकी किस्मत चमकाने में भी मददगार सिद्ध होता है। तो चलिए आज पता करते हैं वास्तु के मुताबिक रसोई घर से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स…

बिखरा सामान : रसोई घर में बिखरे पड़े सामान का सीधा असर घर के मुखिया पर पड़ता है। या तो घर के मुख्य सदस्य बीमार रहता है या फिर उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तवे को रगड़ना : तवे को जोर से रगड़कर साफ करने की बजाय इसे नींबू और नमक के साथ साफ करें। ऐसा करने से तवे के साथ-साथ आपकी किस्मत भी चमकने लग जाएगी। तवा साफ करते वक्त तीखी किसी भी तीखी चीज का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होगा।

बार-बार बर्तन का इस्तेमाल : एक बार इस्तेमाल हो चुकी कड़ाही या फिर बर्तन को फिर से इस्तेमाल करना भी घर में वास्तु दोष उत्पन्न करता है। खासतौर पर इसका बुरा असर घर के प्रधान पुरुष तो झेलना पड़ता है।

झूठे बर्तन : झूठे बर्तन घर में लड़ाई-झगड़े और आर्थिक तंगी की वजह बनते हैं। जो महिलाएं रात को सोने से पहले बर्तन साफ करके नहीं सोती, इसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है। दिन भर सिर में दर्द रहना या फिर कमजोरी महसूस करना उसी वास्तु दोष का नतीजा है।

पुराना तवा : कई महिलाएं पुराना हो चुका तवा फेंकने की बजाय उसे संभालकर रख लेती हैं और घर में मेहमान आने पर उसका इस्तेमाल करती हैं। मगर इस तरह पुराने हो चुके तवे का इस्तेमाल और इसे रसोई घर में रखने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उल्टा बर्तन : रसोई संभालते वक्त कभी भी किसी बर्तन को उल्टा करके न ऱखें। ऐसा करना घर के लिए शुभ नहीं माना जाता।

गैस पर रखा तवा : खाना पकाने के बाद तवे को कभी भी गैस पर रखा न छोड़ें, बल्कि ठंडा होने के बाद इसे किसी कोने या फिर बर्तन स्टैंड के पास रख दें।

तवे पर पानी के छींटे : गर्म तवे पर छींटे मारने से इसका बुरा प्रभाव आपके पति पर पड़ता है। उन्हें आर्थिक और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *