केएमसी चुनाव : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी, 50 महिला व 48 युवाओं को मिला टिकट

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव के लिए आखिरकार भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। भाजपा ने इस बार सभी 144 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं, इनमें 50 महिलाएं और 48 युवा हैं। सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी वार्डों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भट्टाचार्य ने सूची जारी करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों से जुड़े लोगों को सूची में जगह दी गई है।

यह सभी भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि सभी 144 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें 50 महिलाओं और 48 युवा हैं। इनमें से पांच पेशे से अधिवक्ता, तीन डाक्टर और चार शिक्षक हैं। भट्टाचार्य ने आगे कहा कि ”नगर निकायों के चुनाव को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन है। हम कोर्ट के लिए भी तैयार हैं और वोट के लिए भी।

भट्टाचार्य ने कहा कि केएमसी चुनाव के लिए 75 फीसदी उम्मीदवारों की सूची दो महीने पहले ही तैयार हो चुकी थी और आज पूर्ण सूची जारी की गई है। कोलकाता की पूर्व उप मेयर मीना देवी पुरोहित को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उन्हें उन्हीं के 22 नंबर वार्ड से टिकट दिया है। वहीं, 21 नंबर वार्ड से पूर्णिमा चक्रवर्ती पर भाजपा ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है।

23 नंबर वार्ड से विजय ओझा, 50 से सजल घोष, 42 से सुनीता झंवर, 125 से डालिया चक्रवर्ती, 124 से शंकर विश्वास और 137 से राकेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। 144 वार्डों में अल्पसंख्यक समुदाय के नौ लोगों को टिकट मिला है। समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी नगर निगम के चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।

सूची इस प्रकार है :



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *