IMG 20240220 WA0036

डॉन की दुनिया में एक्शन का तड़का लगाएंगी कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी बनीं ‘डॉन 3’ की लीड एक्ट्रेस

अनिल बेदाग, मुंबई। डॉन 3 के निर्माता, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कल एक बड़ी घोषणा की तरफ इशारा करते हुए दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। जी हां, दर्शकों के बीच उत्साह की लहर देखने मिल रही है। फैंस पहले से ही उत्सुकता से भरे हुए हैं। ऐसे में उन सभी द्वारा डॉन 3 की लीड एक्ट्रेस की नाम से पर्दा उठने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। खबरों में हैडलाइन बन रहा है और पूरी दुनिया में उत्साह फैला हुआ है। कल, वह पल आ गया जिसका सभी को इंतजार था। फिल्म के निर्माताओं ने साल की सबसे बड़ी घोषणा से पर्दा उठा दिया।

जी हाँ, आपने सही सुना, डॉन 3 की लीड एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बेहद टैलेंटेड कियारा आडवाणी हैं। कियारा आडवाणी, जो अपनी अदाएं और प्रभावशाली एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, अब वह डॉन की दुनिया में एक्शन का तड़का लगाने वाली हैं। इस उत्साह को और भी बढ़ाते हुए फैंस कियारा और रणवीर के बीच की केमिस्ट्री और ऑन स्क्रीन प्रेजेंस को साथ में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि दोनो स्टार्स अपने क्राफ्ट में बेहतरीन हैं और ऑन स्क्रीन अपनी चमक बिखेरने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में अब जब दोनो पहली बार साथ आए हैं, यह कहा जा सकता है कि यह फ्रेश जोड़ी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें:  भारत में ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए 'प्रोजेक्ट ऑक्सीजन'

विजनरी निर्देशक फरहान अख्तर के द्वारा निर्देशित ‘डॉन 3’ एक और एड्रेनालिन से भरपूर इंस्टॉलमेंट का वादा करती है। साथ ही यह फिल्म एक शानदार सिनेमाई सफर के लिए प्लेटफॉर्म सेट करती है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को एक्सेप्शनल प्रोजेक्ट रेकॉर्ड के लिए जाना जाता है। ऐसे में वे इस आइकॉनिक फ्रेचाइजी के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव देना का वादा करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

राज कुमार गुप्त Avatar

राज कुमार गुप्त पिछले 12+ वर्षों से सब-एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। वे खबरों को सटीक और संतुलित रूप देने में विशेषज्ञ हैं। कोलकाता के स्थानीय मुद्दों पर उनकी गहरी समझ है।

यह भी पढ़ें:  Bollywood Updates : निमरत कौर ने ‘दसवीं’ की शूटिंग पूरी की
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.
यह भी पढ़ें:  सनातन धर्म की अलख जगा रहा है भार्गव भक्ति यूट्यूब चैनल

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *