खड़गे ने कहा: भाजपा से लोग तंग हो गए, हम पांचो राज्यों में सरकार बनाएंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हमारे लोग हर जगह कार्य कर करे हैं, हमें उम्मीद है कि हम पांच राज्यों में ज़रूर जीतेंगे। भाजपा के एक विरोधी लहर भी आई है, लोग तंग हो गए हैं। बेरोजगारी, महंगाई से लोग परेशान हैं, भाजपा द्वारा किए वादे नहीं निभाए गए… उनके द्वारा कर्नाटक को नज़रअंदाज़ किया गया… मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से लोगों को समस्या है और लोग उनके ख़िलाफ बोल रहे हैं।

आपको बता दे की चुनाव आयोग द्वारा पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अक्टूबर को तारीखों का ऐलान किया गया था। राज्यों में चुनावी प्रक्रिया 27 दिन चलेगी। सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को ,मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को ,छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को , 25 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे। सभी 5 राज्यों में एक साथ 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *