उपभोक्ता मंत्री श्रीकांत महतो ने किया प्रोग्रेसिव सोशल क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन
खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के उपभोक्ता मंत्री श्रीकांत महतो ने शुक्रवार को खड़गपुर के मलिंचा रोड स्थित प्रोगेसिव सोशल क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुजय हाजरा, एस. सूर्य प्रकाश राव, रवि शंकर पाण्डेय, बी . हरीश कुमार, अमित कुमार पाण्डेय, सज्जन सिंह, कल्याणी घोष, अपूर्व घोष , प्रभावती समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा व विजयादशमी पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है।
इस सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है क्योंकि इस पर्व के दौरान छोटे – बड़े का भेद मिट जाता है। हाल में राज्य के दुर्गा पूजा को विश्व समाज की भी स्वीकृति मिली है। यह प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर यही कहा जा सकता है कि मां दुर्गा सब का कल्याण करें।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal