421156b8 7059 4598 83c6 2eb81290513e

खड़गपुर : आत्मजा फाउंडेशन के दूसरे शिविर में 85 यूनिट रक्तदान

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेलनगरी खड़गपुर की सामाजिक संस्था ‘आत्मजा फाउंडेशन ने युवा भाई कृष्णेन्दु सामंत की स्मृति और सपनों को जीवित रखने के लिए द्वितीय वर्ष रक्तदान समारोह का आयोजन किया। ’एक व्यक्ति से बड़ा एक संगठन’ नारे को ध्यान में रखते हुए कई महिला और युवा भाइयों ने उत्साह दिखाते हुए कुल 85 यूनिट रक्तदान किया।

खड़गपुर शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित भारती विद्यापीठ स्कूल में आयोजित इस शिविर की लोगों ने सराहना की और कहा कि जिन्होंने इस गर्मी में रक्तदान किया, वे हमारे लिए नायक हैं। कोरोना महामारी में हमने देखा की किस तरह सभी जगह पर रक्त की किल्लत देखने को मिली थी।

इस रक्तदान समारोह के आमंत्रित अतिथियों में प्रो. तपन कुमार पाल, डॉ. सैकत शीट, डॉ. अभिषेक दास, देवाशीष चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और कल्याण मूलक कार्य में हर समय उनके साथ रहेंगे। क्योंकि आज समाज को इसकी बड़ी जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 4 =