Sujoy krishna bhadra

कालीघाट वाले काकू ने अपनी कंपनी को बनाया था काला धन सफेद करने का जरिया, एगरोल बेचने वाले को बनाया था पार्टनर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए कालीघाट वाले काकू यानि सुजय कृष्ण भद्र के खिलाफ जांच में कई अन्य चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि उसने अपनी कंपनी वेल्थ विजार्ड को काले धन को सफेद करने का मुख्य जरिया बना कर रखा था। शिक्षक नियुक्ति के एवज में राज्य भर से वसूले गए करोड़ों रुपये को इसी कंपनी के जरिए उसने ब्लैक से वाइट किया था। सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए कालीघाट वाले काकू ने एगरोल विक्रेता निखिल हाथी को अपनी कंपनी में डायरेक्टर बनाया।

केंद्रीय एजेंसियों की जांच में पता चला है कि वह पड़ोस में घर के सामने ठेला लगाकर अंडा रोल बेचता था। ईडी ने अपनी चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया है। ईडी को दिए अपने बयान में काकू ने परोक्ष रूप से तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ अपनी ‘नजदीकी’ स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पारः केन्द्र

ईडी के अधिकारियों ने आरोप पत्र में उल्लेख किया है कि प्राथमिक नौकरी के इच्छुक लोग समस्याओं का सामना करने पर काकू से मिलते थे या नेताओं के माध्यम से पत्र भेजते थे। उन्हें लगता था कि अभिषेक बनर्जी से रिश्ते की वजह से काकू उनके मुद्दों को सही जगह उठा पाएंगे।

सुजॉय द्वारा नियंत्रित कंपनी ‘वेल्थ विजार्ड’ भर्ती घोटाले में उनके पैसे को सफेद करने का ‘जरिया’ थी। इसके अलावा काकू ने कंपनी ‘वेल्थ विजार्ड’ के निदेशक समर भूषण और उनके चाचा की विदेश यात्रा का खर्च उठाया था। इंडोनेशिया, मलेशिया, लंदन, पेरिस की यात्रा व्यय का भुगतान भी कंपनी के एकाउंट से किया गया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद का दुर्गापुर में दशहरा कार्यक्रम संपन्न
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  इस मॉडल ने खूबसूरती से सोशल मीडिया पर लगाई आग, फोटोस देख छूट जाएंगे पसीने....!!
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + one =