जोगीरा सा रा रा रा रा…चुनावी होली

।।चुनावी होली।।

दारू बाँटी और चलाया नशामुक्ति का खेल
किन्तु खिलाड़ी सभी धुरन्धर आख़िर पहुँचे जेल
जोगीरा सा रा रा रा रा…
जोगीरा सा रा रा रा रा…

आम बात है राजनीति में, सभी लगाते तेल
किन्तु नया है तेल जेल में, और बेल का खेल
जोगीरा सा रा रा रा रा…
जोगीरा सा रा रा रा रा…

गले मिले मौसेरे भाई, बदले सबके ढङ्ग
कल तक गाली देते थे अब घूम रहे हैं सङ्ग
जोगीरा सा रा रा रा रा..
जोगीरा सा रा रा रा रा…

उम्र पिछत्तिस के ऊपर है साढ़े ढाई साल
युवा देश का बैंकाक में जाकर फूँके माल
जोगीरा सा रा रा रा रा…
जोगीरा सा रा रा रा रा…

कोरोना में डाॅॅक्टर बोले, धोते रहना हाथ
जनता ने यूँ जमकर धोया, साफ़ किया है हाथ

जोगीरा सा रा रा रा रा…
जोगीरा सा रा रा रा रा…

यूपी में बाबा जी वर्सेज़ है इनस्विन्गर नाक
पर पिच पर है बाबा जी के बुलडोजर की धाक

जोगीरा सा रा रा रा रा…
जोगीरा सा रा रा रा रा…

रहे चुनावी मौसम में कौवे भी कूक सुनाय
बर्र ततैया वादे करतीं, देंगी शहद बनाय

जोगीरा सा रा रा रा रा…
जोगीरा सा रा रा रा रा…

मिले मञ्च पर चूहे-बिल्ली, साँप नेवले मोर
“मोदी बाँट रहा है” कह कर मचा रहे हैं शोर

जोगीरा सा रा रा रा रा…
जोगीरा सा रा रा रा रा…

–डीपी सिंह

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *