मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म बेहद भावुक फिल्म है, जो लोगों को रोने पर मजबूर कर देगी। रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर बताया, “ यह बेहद भावुक फिल्म है, जो लोगों को बेहद रूलाएगी। गौरतलब है कि फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो समाज की पितृसत्तात्मक सोच और कुर्तियों का पुरजोर विरोध करते हुए दिखाई देंगे।

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय,बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विजय के साथ काम करेंगी रश्मिका मंदाना

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सुपरस्टार विजय के साथ फिल्म ‘थलापति 66’ में नजर आयेंगी। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को सुपरस्टार विजय ने अपनी फिल्म में हीरोइन बनाया है।विजय जल्द ही फिल्म ‘थलापति 66’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में बतौर अभिनेत्री उन्होंने रश्मिका मंदाना को लिया है। यह विजय की 66वी फिल्म होगी, जिसमें लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × two =