जान्हवी कपूर ने किया रैंप वॉक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने फैशन शो में जबरस्त रैंप वॉक किया है। जान्हवी कपूर बेहतरीन फैशनिस्टा हैं। लोग अक्सर जान्हवी के लुक्स की तारीफ करते हैं। अब हाल ही में जान्हवी कपूर हैदराबाद में आयोजित हुए एक फैशन शो में शोस्टॉपर बनीं। जान्हवी कपूर ने इस दौरान खूबसूरत लहंगे में रैम्प वॉक किया।

डिजाइनर अमित अग्रवाल के नियॉन ऑरेंज लहंगे में जान्हवी बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की हैं।जान्हवी हाल ही में फिल्म मिली में नजर आईं थी। वह जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘बवाल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

जाह्नवी ने अंग्रेजी गाना पर किया डांस : जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह एक अंग्रेजी गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही है। जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडिया को शेयर किया है, जिसमें वह हाल ही में रिलीज हुए टेलर स्विफ्ट के गाना कर्म पर अपने हेयर स्टाइलिस्ट मार्स पेड्रोजो के साथ थिरकती हुई दिख रही हैं।

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *