राजमाता अहिल्याबाई जयंती पर जन चेतना यात्रा का शुभारम्भ हुआ

उज्जैन। अखिल भारतीय मेवाडा गायरी महासभा जिला धार ने नारी शक्ति का गौरव, न्यायप्रिय राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती को अपार जनसमूह के साथ गौरव दिवस के रूप में लालबाग धार में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु प्रसाद चौधरी (दिग्ठान) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकमाता शिवभक्त माता अहिल्या बाई ने सर्वधर्म समभाव के साथ समस्त तीर्थस्थानों पर सरोवर, घाट, मंदिर, धर्मशालाएं, अन्न्नक्षेत्र एवं रोजगार भी उपलब्ध कराया। न्यायप्रिय लोकमाता ने महेश्वर में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। महेश्वर को अपनी राजधानी बनाया जिसके सामने विशाल महेश्वर महादेव मंदिर निर्माण किया है।

डॉ. चौधरी ने बताया कि राजमाता अहिल्या बाई के गृह जिले अहमद नगर का नाम महाराष्ट्र सरकार ने आज से ही अहिल्या नगर करने की घोषणा कर दी गई है। यह सुनकर समाजजनो में खुशी छा गई। देवनारायण मंदिर जीर्णोद्धार चेतना यात्रा धार जिले के लगभग 50 देवनारायण मंदिर ग्रामो में जायेगी। समापन 9 जून को बदनावर मंदिर पर होगा। यात्रा प्रभारी सुरेश चौधरी बिडवाल राष्ट्रीय सचिव एवं जिलाध्यक्ष हरिराम चौधरी होंगे। यात्रा का शुभारम्भ राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किया। संचालन हरिराम चौधरी जिलाध्यक्ष ने एवं आभार जिला सचिव ने माना।

लालबाग से डीजे, वाहनो की लम्बी कतार में समाजजनो ने हाथ में देवनारायणजी का ध्वज लिये केसरिया रंग में नगर से निकले। रैली नगर में भ्रमण करते हुए देवनारायण मंदिर पीपलदे में धर्मसभा के रूप में असंख्य समाजजन उपस्थित रहे। सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुप्रसाद चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि माता अहिल्या बाई एवं भगवान श्री देवनारायण जी के कार्यो को हम आगे बढ़ाए। शासन भी आर्थिक सहयोग देने को तैयार है। मंदिर जीर्णोद्धार हमारी पहली प्राथमिकता है। म.प्र. शासन से मांग है कि राजस्थान की तरह देवनारायण मंदिर बोर्ड का गठन करते हुए पशुपालको को आयोग में समाज को प्रतिनिधित्व प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *