Jalpaiguri. Women blocked roads demanding drinking water

जलपाईगुड़ी ।। पेयजल की मांग को लेकर महिलाओं ने किया पथावरोध

Kolkata Hindi News, जलपाईगुड़ी।  जलपाईगुड़ी के 73 जंक्शन इलाके में तत्काल पेयजल की मांग को लेकर इलाके के सैकड़ों  महिलाओं  ने सोमवार दोपहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अरविंद ग्राम पंचायत के देबनगर और उत्तरपाड़ा इलाके की महिलाओं ने शिकायत की है कि उन्हें ढाई महीने से घर में पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

आरोप है कि पेयजल समस्या के बारे में बार-बार पीएचई कार्यालय को अवगत कराने के बावजूद प्रशासन की उदासीनता के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।  इसलिए आज स्थानीय महिलाओं को एकजुट होकर सड़क जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Jalpaiguri. Women blocked roads demanding drinking water

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो यह आंदोलन जारी रहेगा।

उनका कहना है किस  ढाई माह से घर में पानी नहीं आ रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद इलाके के हजारों लोग पानी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं। इसलिए जलपाईगुड़ी के देबनगर उत्तरपाड़ा इलाके के  महिलाओं को सड़क जाम कर प्रदर्शन करना करना पड़ रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *