43d59240 402e 4349 bbbd 50dc51d0bf23

जलपाईगुड़ी : जल्पेश मंदिर के तीर्थ यात्रियों की सेवा कर मानवता की मिसाल कायम कर रहा मुस्लिम परिवार

जलपाईगुड़ी। जब मणिपुर जातीय दंगों में जल रहा है। तभी जलपाईगुड़ी में इससे उलट तस्वीर देखने को मिली। एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू तीर्थयात्रियों को सहायता प्रदान करके एक मिसाल कायम की। जलपाईगुड़ी के बाबा धाम जल्पेश मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाने हिंदू भक्त कई किलोमीटर पैदल चलते हैं। लंबी पैदल यात्रा के बाद मंदिर पहुंचने से पहले ही पैरों में छाले पड़ जाते हैं। आदत नहीं होने के कारण ज्यादा चलने से पैरों में दर्द होने लगता है।

मोइनुल इन सभी तीर्थ यात्रियों के पैरों पर पेन किलर स्प्रे कर रहे हैं और इस काम में उनकी मदद उनकी पत्नी और उनकी 8 साल की बेटी कर रही हैं। सिर्फ दर्द निवारक दवा ही नहीं तीर्थयात्रियों के लिए निःशुल्क पानी की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक भी प्रदान कर उनकी थकावट दूर कर रहे हैं। मोहम्मद मोइनुल कहते हैं कि वह बचपन से ही जलपाईगुड़ी शहर में पले-बढ़े हैं। साम्प्रदायिक सौहार्द में यह शहर एक उदाहरण है। इसलिए उन्होंने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच अंतर देखे बिना शहर की इस मिसाल को बनाए रखने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें:  घुसपैठ की आशंका के बीच बंगाल तट पर सुरक्षा बढ़ाई गई

मोइनुल की पत्नी रंजीता और उनकी बेटी मुस्कान ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही परम धर्म है। इसलिए आज उन्होंने लगभग 1000 तीर्थयात्रियों के हाथों में पानी की बोतलें, शीतल पेय और हजारों लोगों के पैरों पर दर्द निवारक दवाएं दी हैं।तीर्थयात्री शुभंकर रॉय, सुरजीत देबनाथ ने कहा कि वे यह देखकर आश्चर्यचकित थे कि एक मुस्लिम परिवार हिंदू तीर्थयात्रियों के पैरों पर दर्द निवारक दवाएं छिड़क रहा था ताकि उन्हें मंदिर तक पहुंचने में परेशानी न हो। उन्होंने इस परिवार की समृद्धि की भी कामना की।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  एबीटीए की पश्चिम मेदिनीपुर जिला समिति का चुनाव संपन्न
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर कारखाना के गोलबाजार स्थित दूर्गा मंदिर का शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 6 =