जालौन : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जालौन, उत्तरप्रदेश। जनपद जालौन के समस्त विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के कर्मठ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने इस पर्व को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गढ़ा नगर क्षेत्र जालौन में बालिकाओं के साथ इस पर्व को मनाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा झंडारोहण करने साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सचिन कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। तदोपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों का बैज अलंकरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक विश्वनाथ दुबे (प्रशिक्षण) ने अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा आज एक साथ दो पर्व मनाने का अवसर आपके साथ मिला है। एक तरफ इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था तो दूसरी तरफ ज्ञान, विद्या, संगीत की देवी माँ सरस्वती का जन्मदिन भी आज है। माँ की कृपा आप सब पर बनी रहे ऐसी मंगलकारी कामनाएं उन्होंने दीं। जिला समन्वयक श्याम जी गुप्ता (बालिका शिक्षा) ने कहा कि ऐसा अवसर कम ही मिलता है कि एक साथ दो पर्व पड़ें हमे मौका मिला है क्यो न हम इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाएं। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमे अगर परिवार को आगे ले जाना है तो बालिकाओं को शिक्षित करना होगा। क्योंकि अगर एक बालिका शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है अतः हमें बालिकाओं को हर हाल में शिक्षित करना है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सभी को पर्व की बधाई दी। उन्होंने प्रजातंत्र के महत्व के बारे में बताया और कहा गणतंत्र का अर्थ है लोगों का तंत्र अर्थात हमारी व्यवस्था। आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। अतः इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के हम सब मनाते है सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किये गए जिससे प्रसन्न होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कुछ राशि देकर बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आशीष मिश्रा (लेखाकार) वंदना देवी, प्रीति विश्वकर्मा, रेखा प्रजापति आशा कुशवाहा, नम्रता मिश्रा तथा सभी अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रभारी वार्डेन गायत्री देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *