IMG 20240119 WA0022

भूमिका महत्वपूर्ण नहीं, अभिनय कौशल में दम होना ज़रूरी : डोलमा ठाकुर

अनिल बेदाग, मुम्बई। भूमिका छोटी है या बड़ी यह महत्वपूर्ण नहीं है आपका अभिनय कौशल कितना दमदार है यह अहम है। यह कहना है अभिनेत्री और मॉडल डोलमा ठाकुर का।

डोलमा मनाली की रहने वाली है और चंडीगढ़ में स्नातक की पढ़ाई की है। डोलमा अभिनेत्री और मॉडल हैं और इन्होंने कई वेबसीरीज़ और दर्जनों पंजाबी म्यूजिक एलबम में काम किया है। ‘द लास्ट वर्ड’, ‘बलिए’, ‘मेरी आली’, ‘जान ही मांगी’, ‘चूड़ियाँ’, ‘दुवावन’ आदि म्यूजिक एलबम में काम किया है।

It is important to have strong acting skills: Dolma Thakurविज्ञापन जगत में भी वह काम कर रही है। फिलहाल वह मुंबई में कार्य कर रही हैं और उनकी कई आगामी प्रोजेक्ट हैं। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर मॉडल की है। सबसे पहले मनाली के विंटर कॉर्निवाल में मिस मनाली प्रतियोगिता में इन्होंने भाग लिया और मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब जीता।

उसके बाद इनका सफर लगातार आगे बढ़ता गया। मॉडलिंग के साथ साथ इन्होंने अभिनय में भी कदम रखा और कई पंजाबी और हिमाचली म्यूजिक एलबम में काम भी किया है। कई प्रसिद्ध गायकों के साथ भी इन्होंने काम किया है।

यह भी पढ़ें:  विद्यासागर विश्वविद्यालय ।। साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन

डोलमा अनेक सौंदर्य प्रतियोगिताओं का हिस्सा रही और कई अवार्ड भी जीते हैं जिनमें मिस नार्थ इंडिया, मिस ब्यूटी क्वीन, मिस ब्यूटीफुल स्माइल जैसे सम्मान सम्मिलित हैं। डोलमा ठाकुर योग में बेहद रुचि रखती है।

उनका कहना है कि आपका मन और तन दोनों सुंदर रहना जरूरी है जो योग द्वारा किया जा सकता है। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए वह योग और व्यायाम करती है। इन्होंने ब्यूटीशियन का कार्य भी सीखा है। सलमान खान इनके पसंदीदा अभिनेता है।

सलमान की सारी फिल्में और टीवी शो देखना डोलमा को पसंद है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन से भी वह प्रभावित हैं। डोलमा हर प्रकार की भूमिका करना चाहती है। भूमिका छोटी हो या बड़ी यह उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं बस भूमिका प्रभावी होनी चाहिए जिसमें इन्हें अपना कौशल दिखाने का अवसर मिल सके।

It is important to have strong acting skills: Dolma Thakurडोलमा एक चंचल, खुशमिजाज और मेहनती इंसान है। उनका कहना है कि एक कलाकार को अपनी सुंदरता और अपने शरीर का सदा ध्यान रखना चाहिए। आपको अपनी छवि का ध्यान रखना चाहिए।

काम हो या निजी जीवन अपनी छवि ऐसे रखो की आपके परिवार और समाज को आप पर गर्व महसूस हो। जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ता हैं तब ऐसे समय में धैर्य से काम लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  आंदोलनरत टेट परीक्षार्थी युवाओं को मिला खड़गपुर के 'आमरा वामपंथियों' का साथ

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बिना मेकअप कैमरे का सामना करने में कोई डर नहीं : कीर्ति कुल्हारी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *