नागरी लिपि परिषद् नई दिल्ली इकाई मध्य प्रदेश के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय आभासी गोष्ठी का आयोजन

सूचना प्रौद्योगिकी की जानकारी के बिना हम अधूरे हैं- डॉ. पाल

उज्जैन। नागरी लिपि परिषद् नई दिल्ली इकाई मध्य प्रदेश के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय आभासी गोष्ठी का आयोजन किया जिसका विषय-सूचना प्रौद्योगिकी और नागरी लिपि था। इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अपना मंतव्य देते हुए डॉ. हरि सिंह पाल, महामंत्री, नागरी लिपि परिषद् , नई दिल्ली ने कहा कि- अब देश की पूर्वोत्तर की 9 भाषाओं के लिए भी नागरी लिपि प्रयोग की जाएगी।

डॉ. राजलक्ष्मी, चेन्नई, दक्षिण भारत प्रभारी, नागरी लिपि परिषद् ने कहा- नागरी लिपि अब विश्व विख्यात हो रही है। डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने कहा – जो लिपि सूचना प्रौद्योगिकी के लिए उत्तम है वह सर्वोत्तम है और सभी मानदंडों पर देवनागरी लिपि खरी उतरती है।

डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे, कार्यकारी अध्यक्ष, नागरी लिपि परिषद् ने कहा – कंप्यूटर के लिए सर्वोत्तम लिपि नागरी लिपि है। बृज किशोर शर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी ने कहा- आज विश्व स्तर पर नागरी लिपि का अधिक प्रचार- प्रसार करने की आवश्यकता है। सुवर्णा जाधव, पुणे, कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने कहा- हम सबको ई मेल आईडी, हस्ताक्षर और कंप्यूटर पर अपना नाम देवनागरी लिपि में ही लिखना चाहिए।

नॉर्वे से जुड़े सुरेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि- हमें बच्चों को भी नागरी लिपि अच्छे से सिखानी चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति तिवारी, इंदौर की सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत भाषण डॉ. अरुण सराफ, इंदौर, महासचिव मध्य प्रदेश इकाई राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने दिया। प्रस्तावना डॉ. प्रभु चौधरी, महासचिव, राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना उज्जैन ने व्यक्त की।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.रश्मि चौबे, गाजियाबाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एवं आभार डॉ. प्रभु चौधरी महासचिव राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रेमचंद पतंजलि दिल्ली, अध्यक्ष, नागरी लिपि परिषद् , डॉ. निशा शर्मा, बबीता मिश्रा, रजनी प्रभा, सतीश कुमार यादव, नागनाथ, शशि निगम, शशि त्यागी, शहनाज अहमद शेख, सुनीता मंडल, कोलकाता आदि अन्य अनेक विद्वान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *