Images 2023 07 10T161919.008

भारतीय शटलर लक्ष्य ने जीता कनाडा ओपन 2023

कैलगरी। होनहार भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने साल का पहला खिताब जीतते हुए कनाडा ओपन सुपर 500 इवेंट के फाइनल में रविवार को चीन के ली शी फेंग को 2-0 से मात दी। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आने वाले 21 वर्षीय लक्ष्य ने अपनी गति और ताकत का बेहतरीन मिश्रण करते हुए 50 मिनट में यूथ ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट फेंग को 21-18, 22-20 से हराया। अगस्त 2022 में राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन बनने के बाद यह लक्ष्य का पहला स्वर्ण पदक है।

वह प्रियांशु राजावत (ऑर्लिन्स मास्टर्स, अप्रैल 2023) और एचएस प्रणय (मलेशिया मास्टर्स, मई 2023) के बाद इस साल भारत के लिये बीडब्ल्यूएफ स्वर्ण जीतने वाले तीसरे एकल खिलाड़ी हैं। खराब फॉर्म के कारण लक्ष्य विश्व रैंकिंग में छठे स्थान से 25वें स्थान पर फिसल गये थे, लेकिन उन्होंने विश्व नंबर 10 फेंग के खिलाफ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

लक्ष्य ने मुकाबले की सतर्क शुरुआत की और कोर्ट के विपरीत छोर पर स्मैश मारते हुए 23 वर्षीय फेंग को परेशान किया। लक्ष्य के 6-2 से आगे निकल जाने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने ज़ोरदार शॉट खेलने शुरू किये। फेंग ने 15-15 के स्कोर पर बराबरी की, लेकिन लक्ष्य ने अगले तीन पॉइंट जल्दी हासिल किये और फेंग को दोबारा वापसी का मौका नहीं दिया। दूसरे सेट में फेंग ने अधिक धीरज का प्रदर्शन किया और लंबी रैलियां खेलते हुए पॉइंट अर्जित किये।

यह भी पढ़ें:  पहली बार यूरोपा लीग चैम्पियन बना विलारियल

मैच की शुरुआत भले ही 5-5 की बराबरी पर हुई लेकिन फेंग ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली।वापसी की कोशिश में लक्ष्य स्कोर को 13-14 तक लाये, लेकिन फेंग ने अपनी आक्रामकता बरकरार रखी और 20-16 पर गेम पॉइंट हासिल कर लिया। भारतीय युवा ने इस समय अपने कौशल के सर्वोत्तम स्तर का प्रदर्शन किया। उन्होंने एक फोरहैंड बॉडी स्मैश के बाद कोर्ट के पिछले हिस्से में स्मैश मारकर दो पॉइंट अपने हित में किये।

जबकि फेंग ने नेट पर एक अप्रत्याशित गलती कर भारतीय खिलाड़ी को तीसरा पॉइंट दे दिया। लक्ष्य ने एक और स्मैश मारकर स्कोर 20-20 पर बराबर कर लिया। लक्ष्य ने एक लंबी रैली का अंत फेंग के शरीर पर एक सटीक शॉट मारकर किया और ज़ोरदार स्मैश के दम पर 22वां पॉइंट हासिल करते हुए चैंपियनशिप जीत ली। भारतीय शटलर अब मंगलवार से शुरू होने वाले बीडब्ल्यूएफ अमेरिकी ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिये अमेरिका रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें:  जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत को इंग्लैंड पर सात अंक की बढत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − three =