भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् २०८१

विनय सिंह बैस, नई दिल्ली। आज के सूर्योदय के साथ प्रारम्भ भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् २०८१ की हमारे सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं, ऐसी मान्यता है कि –

1. आज ही के दिन ब्रह्माजी ने ब्रह्मांड की रचना आरंभ की थी।
2. आज से ही शक्ति और भक्ति के 9 दिन यानी नवरात्र यानि चैत्र प्रतिपदा (चैत्र का पहला दिन) शुक्लपक्ष शुरू होता है।
3. आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था।

4. आज ही के दिन धर्मराज युधिष्ठिर का राज्यारोहण हुआ था।
5. आज ही के दिन हिंदू धर्म की पुनः प्रतिष्ठा करने वाले महाराजा विक्रमादित्य ने राज्य भार ग्रहण किया था।
6. आज से ही विक्रम संवत शुरू होता है।
7. महर्षि गौतम की जन्मजयंती आज है।

8. आज ही जम्बू द्वीप के भारत खंड के विभिन्न राज्य अलग-अलग नामों जैसे- उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, चैत्र नवरात्रि, नवरेह, पोइला बैशाख, बैशाखी आदि नामों से लगभग इसी समय अपना नववर्ष मनाते हैं।
9. आधुनिक काल में हिंदू नवजागरण के लिए कार्य करने वाली संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जन्म भी आज के दिन ही हुआ था।

विनय सिंह बैस, लेखक

सूर्योदय के साथ प्रारम्भ
भारतीय नव वर्ष
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
विक्रम संवत् २०८१
युगाब्द ५१२६
तदनुसार
09 अप्रैल 2024
की हार्दिक शुभकामनाएं
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *