तिरंगे को नीचे किया जाना भारत बर्दाश्त नहीं करेगा : जयशंकर

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जो अपने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को बर्दाश्त कर लेगा। लंदन में बीते महीने भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तान के समर्थन में प्रदर्शन किए गए और भारतीय तिरंगे की जगह खालिस्तानी झंडा फ़हराने की कोशिश की गई। इस घटना का ज़िक्र करते हुए जयशंकर ने कहा, “दूतावास की इमारत पर तुरंत पहले से भी बड़ा झंडा लगाया गया और इससे खालिस्तानियों और ब्रिटेन को एक संदेश दिया गया। आपने बीते कुछ दिनों में देखा होगा लंदन में, कनाडा में, ऑस्ट्रेलिया और सैन फ्रांसिस्को से घटनाएं सामने आईं।

ये वो भारत नहीं है जो अपने तिरंगे को नीचे किए जाने को बर्दाश्त कर लेगा। लंदन में हुई घटना पर विस्तार से बात करते हुए उन्होंने कहा, “जैसे ही लंदन के उच्चायोग पर ये घटना हुई, सबसे पहले हमारे उच्चायुक्त ने पहले से भी बड़ा झंडा वहां फहराया। ये सिर्फ़ तथाकथित खालिस्तान समर्थकों को स्टेटमेंट देने के लिए नहीं किया गया बल्कि ब्रितानियों को भी ये स्टेटमेंट देने के लिए किया गया कि अगर कोई हमारे तिरंगे का अपमान करने की कोशिश करता है तो हम इससे और बड़ा तिरंगा लगाएंगे।

आज का भारत अलग भारत है जो ज़िम्मेदार, बेहद दृढ भी है। 19 मार्च को प्रदर्शनकरियों के एक समूह ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए और भारतीय तिरंगे को नीचे कर दिया गया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया है और एक शख्स की गिरफ़्तारी भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *