20230611

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में भारत हारा

लंदन। लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 270/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी और 173 रनों की लीड होने की वजह से भारत को 444 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रनों पर ही ढेर हो गई। पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाया। केवल विराट कोहली ही 49 रन बना पाए।इनके अलावा दूसरी पारी में भी अजिंक्य रहाणे ने क्रीज़ पर जमने की कोशिश की लेकिन वो भी 46 रन बनाकर आउट हुए। भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

भारत पहली बार न्यूजीलैंड से हारा था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाये थे जबकि भारतीय टीम 296 रन तक ही पहुंच पायी थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन पर घोषित कर भारत के सामने 444 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। भारत की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता बन गया।

यह भी पढ़ें:  संसद का विशेष सत्र || महिला आरक्षण को लेकर अटकलें फिर हुई तेज

पांच दिनों तक चले टेस्ट क्रिकेट के इस महामुकाबले में आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली। वह पहली ऐसी टीम है, जिसने क्रिकेट के हर फॉर्मेट के विश्व कप को जीता है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी, वहीं से यह तय हो गया था कि उनकी टीम इस मैच में फ्रंट फुट पर है। उसके बाद गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा मौका नहीं दिया।

हालांकि दूसरे और तीसरे दिन भारतीय टीम ने काउंटर अटैक करने का प्रयास तो किया था लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो पाया। भारत को अपनी दूसरी पारी में काफी बढ़िया शुरूआत मिली थी। टॉप चार बल्लेबाजों ने अपनी पारी को सकारात्मक तौर पर शुरू किया था लेकिन रोहित, कोहली, पुजारा, रहाणे सभी ने गलत शॉट का चयन किया, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 41 रन पर चार विकेट और स्कॉट बोलैंड ने 46 रन पर तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पहली पारी में शानदार 163 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
भारत की तरफ से आज विराट कोहली 49, अजिंक्य रहाणे 46, श्रीकर भरत 23 बनाकर आउट हुए जबकि मोहम्मद शमी 13 रन पर नाबाद रहे। भारत ने कल के तीन विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया था। विराट ने 44 और रहाणे ने 20 रन से भारतीय पारी को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें:  IPL 2020 : रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को हराया, बेंगलुरु ने राजस्थान को शिकस्त दी
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी ने नया नारा और गीत पेश किया, बोले, 'हमारी सरकार ने जो कहा था वो करके दिखाया'
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 1 =