Images 2022 12 18T154116.337

पहले टेस्ट में भारत ने बंगलादेश को 188 रन से रौंदा

चटगांव। भारत ने कुलदीप यादव (आठ विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बंगलादेश को पहले टेस्ट में रविवार को 188 रन से रौंद दिया।
भारत ने बंगलादेश को 513 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में बंगलादेश पांचवें दिन 324 रन पर ऑलआउट हो गयी। बंगलादेश ने दिन की शुरुआत 272/6 के स्कोर से की और भारत को बचे हुए चार विकेट लेने में सिर्फ 50 मिनट लगे।

चौथे दिन नाबाद लौटे मेहदी हसन मिराज़ ने मोहम्मद सिराज को चौका लगाकर दिन की शुरुआत की लेकिन दो ओवर बाद सिराज का शिकार हो गये। मिराज़ का विकेट गिरने के बाद भी कप्तान शाकिब अल-हसन ने आक्रामक खेल जारी रखा, हालांकि पुछल्ले बल्लेबाज विकेट पर समय नहीं बिता सके। शाकिब ने कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 108 गेंदें खेलकर छह चौकों और छह छक्कों की बदौलत 84 रन बनाये।

जबकि ताइजुल इस्लाम, इबादत हुसैन और खालिद अहमद आपस में सिर्फ 21 गेंदें ही खेल सके। भारत ने इस जीत की बदौलत दो मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली और उसकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से ढाका के शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  वस्त्राकर सेमीफाइनल से बाहर, हरमनप्रीत का खेलना अनिश्चित

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अलीपुरद्वार में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eight =