Ind vs sa

Ind vs SA Test || शर्मनाक रिकॉर्ड 11 गेंद, 6 विकेट, 0 रन

Ind vs SA Test live updates : दक्षिण अफ्रीका vs भारत; दक्षिण अफ्रीका को 55 रन पर समेटने के बाद भारत यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरूआती दिन पहली पारी में 153 रन पर आउट हो गया, जिससे उसने 98 रन की बढ़त हासिल की। भारत के चाय तक चार विकेट पर 111 रन थे लेकिन चाय के बाद उसने 153 रन के स्कोर पर बाकी बचे छह विकेट गंवा दिये। भारत के लिए तीन बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंचे जिसमें विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नानड्रे बर्गर ने तीन तीन विकेट चटकाये। टीम इंडिया की पहली पारी 153 रनों पर सिमट गई और वो भी बेहद ही मजाकिया अंदाज़ में, टीम इंडिया के छह बल्लेबाज़ मात्र 11 गेंदों में बिना कोई रन जोड़े पवेलियन लौट गए और टीम इंडिया पहली पारी में मात्र 98 रनों की हीलीड ले सकी।

कोहली और राहुल काफी सहज दिख रहे थे। रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और चाय के बाद 5 ओवर में 28 रन दिए लेकिन राहुल के एक ढीले शॉट ने फ्लडगेट खोल दिया। एनगिडी के अतिरिक्त उछाल ने एक ओवर में तीन भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर दिया और भारत ने अगली पांच गेंदों के भीतर तीन और विकेट खो दिए और ऐसे टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गया एक शर्मनाक रिकॉर्ड जहा छह बल्लेबाज़ बिना खता खोले पवेलियन लौट गए।

संबंधित खबरें || जरूर पढ़े...

https://kolkatahindinews.com/demo/ind-vs-sa-sachin-was-the-only-batsman-who-played-well-against-us/

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर का लाल प्रलय : बांग्ला फ़िल्म 'सुपारी किलर' में पत्रकार बन जीत लिया दिल

भारतीय बल्लेबाज भी हालांकि दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के तेज गेंदबाज नानड्रे बर्गर (3/42) के अजीब ऐंगल और उछाल के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा सके। रोहित शर्मा (50 गेंद में 39 रन) और शुभमन गिल (55 गेंद में 36 रन) ने कुछ अच्छी बाउंड्री लगायी लेकिन प्रतिभाशाली यशस्वी जायसवाल (शून्य) और श्रेयस अय्यर (शून्य) की तकनीकी खामियां फिर उजागर हुईं और वे स्कोर में कोई योगदान नहीं कर सके।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  प्राथमिक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते पैरा-शिक्षक: कलकत्ता हाई कोर्ट
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  मार्करम बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *