Images 2021 11 16T224228.942

IND vs NZ : नए कप्तान और नए कोच के मार्गदर्शन में उतरेगा भारत

जयपुर। टी 20 विश्व कप की विफलता से सबक लेते हुए भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में यहां बुधवार को होने वाले पहले टी 20 मुकाबले में कीवी टीम से विश्व कप में मिली हार का बदला चुकाने के इरादे से उतरेगी।
भारत के लिए इस सीरीज में जहां नए कप्तान होंगे वहीं न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टेस्ट सीरीज़ में तरोताज़ा रहने के लिए भारत के ख़िलाफ़ तीन मैचों की इस सीरीज़ में नहीं खेलेंगे।

उनकी जगह अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी कप्तानी करेंगे, जो पहले भी कीवी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। भारत ने सीमित ओवर सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है । कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है , जिसमें विराट, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह शामिल है। दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज लंबे अरसे बाद टी20 मैच खेलते हुुए नजर आ सकते हैं। युजवेंद्र चहल भी टीम का हिस्सा है, जिन्हें विश्व कप टीम में मौका नहीं मिला था।

दुबई में विश्व कप फ़ाइनल खेलने के 24 घंटे के भीतर ही टी20 और टेस्ट सीरीज़ खेलने के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम भारत के जयपुर में पहुंच चुकी है, जहां पर न्यूज़ीलैंड के क़रीब 10 टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी पहले से ही पहुंच चुके थे। भारत को विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में ही न्यूज़ीलैंड से नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था , विश्व कप में भारतीय कप्तान रहे विराट कोहली पहले ही टी 20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं जबकि कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल भी विश्व कप के बाद समाप्त हो चुका हैं।

यह भी पढ़ें:  चैंपियंस लीग : एस्टन विला से हारने के बावजूद पीएसजी सेमीफाइनल में पहुंचा

रोहित शर्मा को टी 20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है जबकि द्रविड़ को कोच पद की जिम्मेदारी दी गयी है। अब यह रोहित और द्रविड़ पर है कि वे पहले टी 20 मुकाबले के लिए सही संतुलन ढूंढें ताकि टीम सीरीज में विजयी शुरुआत कर सके। रोहित के साथ ओपनिंग में सलामी बल्लेबाज़ और टीम के नवनियुक्त उपकप्तान लोकेश राहुल उतरेंगे। टीम में चार नए या लगभग नए खिलाड़ियों को मौक़ा दिया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ जुलाई में टी20 अंतर्ऱाष्ट्रीय सीरीज़ के दौरान अपना पदार्पण किया था। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल और आवेश ख़ान को अपने पदार्पण का इंतज़ार है। लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल, जिन्हें आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद भी टी20 विश्व कप में जगह नहीं मिल पाई थी, भारतीय टीम में वापसी कर रहे है। विश्व कप टीम में उनकी जगह लेने वाले राहुल चाहर को टीम से बाहर रखा गया है।

साथ ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। श्रेयस अय्यर, जो कंधे की चोट से उबरने के बाद से मैच अभ्यास से वंचित होने के कारण विश्व कप टीम से बाहर हो गए थे, टीम में वापस आ गए हैं। शुरुआत में टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होने वाले अक्षर पटेल भी इस टीम में शामिल है। उन्हें विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले रिज़र्व खिलाड़ियों में भेज दिया गया था और मुख्य टीम में शार्दुल ने उनकी जगह ली थी। भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में यह पहली सीरीज़ होगी।

यह भी पढ़ें:  आशा विनय सिंह बैस की कलम से : चंदा तेरे कितने रूप!!!

न्यूज़ीलैंड की टीम में टिम साउदी के अलावा काइल जेमीसन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फ़िलिप्स और मिचेल सैंटनर ही टी20 और टेस्ट दोनों सीरीज़ में खेलेंगे। वहीं टीम प्रबंधन लॉकी फ़र्ग्यूसन के चोट पर नज़र बनाए हुए है, जो कि चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। हालांकि अब वह बेहतर हैं और न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने कहा है कि पूरी तरह फ़िट होने पर वह टी20 मैचों में खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, आवेश खान।

न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), डैरिल मिचेल, मार्टिन गुप्टिल , ग्लेन फ़िलिप्स, जिमी नीशम, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फ़र्ग्यूसन, काइल जेमीसन, ऐडम मिल्न, मिचेल सैंटनर, ईश सोढी।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  एक स्वर, एक राष्ट्र: ‘वन्दे मातरम्’ की गूँज से गुंजायमान हुआ पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + thirteen =