बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर में इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्च ऑपरेशन

नयी दिल्ली। बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद BBC के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, IT की 60 से 70 लोगों की टीम इस ऑपरेशन में शामिल है। आईटी टीम BBC ऑफिस में रखे गए रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है।

जानकार सूत्रों के मुताबिक सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए बोल दिया है। इस कार्रवाई के बारे में लंदन हैड क्वार्टर में जानकारी दी गई है। बीबीसी के भारत में अन्य दफ्तरों पर सर्वे की सूचना है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बीबीसी ने गुजरात दंगों व प्रधानमंत्री मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी कर दी थी। इसको लेकर विवाद हुआ था।

इसके बाद भारत में डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया था। उधर, कांग्रेस ने इस कार्रवाई को देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बताया है। उन्होंने कहा कि पहले तो डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाया गया और अब बीबीसी के दफ्तर पर सर्वे शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *