पुकार गाजीपुरी के दो काव्य संग्रह “शब्दों के फूल” व कलम को शोला बना के देखो” का लोकार्पण और कवि गोष्ठी का आयोजन

कोलकाता। हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के सभागार में हिन्दी विभाग व सौरभ साहित्य परिषद बरूइन के तत्वावधान में कोलकाता के साहित्यकार राम पुकार सिंह “पुकार गाजीपुरी” के दो काव्य संग्रह “शब्दों के फूल” व “कलम को शोला बना के देखो” का लोकार्पण और कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात काव्य संग्रह का लोकार्पण कर उपस्थित विद्वतजनों को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नवगीतकार व पूर्व अपर मंडलायुक्त वाराणसी ओम धीरज ने काव्य संग्रह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्या के संग काव्य शक्ति का होना बड़ा ही दुर्लभ है। यह दोनों गुण गणितज्ञ पुकार गाजीपुरी में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मूल से संबंध रखते हुए पुकार गाजीपुरी अपने पैतृक गाँव अमौरा का ही नहीं बल्कि अपनी शैक्षणिक संस्था की भी पहचान बनाने में सफल रहे है।

प्रगतिशील कृषक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में दूूसरे सत्र में एक भव्य काव्य गोष्ठी संपन्न हुआ जिसमें डाॅ. मदन गोपाल सिन्हा, डाॅ. कुमार शैलेन्द्र, कोलकाता के गजलकार रणजीत प्रसाद भारती, कृष्णावतार त्रिपाठी राही, हिमांशु उपाध्याय, हरिशंकर पाण्डेय, कामेश्वर द्विवेदी, गिरीश पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, ओम धीरज, मिथिलेश गहमरी, आनंद कुशवाहा, दामोदर सिंह दबंग, पी.एस. पाण्डेय और उत्सव मूर्ति पुकार गाजीपुरी सहित सभी कलमकारों ने अपनी अपनी रचना सुनाकर सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिए।

उक्त मौके पर प्राचार्य डाॅ. श्रीनिवास सिंह, डाॅ. ऋचा राय,
प्रबंधक उपेन्द्र सिंह, शिवजी, उमाशंकर सिंह, प्रो अरुण कुमार, डाॅ. संजय कुमार सिंह, डाॅ. राकेश कुमार सिंह, डाॅ. पंकज कुमार, आचार्य डाॅ. अभिषेक तिवारी, जितेन्द्र सिंह, बच्चन उपाध्याय, डाॅ. सुरेश राय, कोलकाता के पूर्व प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान सत्येन्द्र सिंह, थानेदार शैलेन्द्र सिंह, समाजिक कार्यकर्ता चंद्र भूषण सिंह और मनोज कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित रहकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रख्यात कलमकार मिथिलेश गहमरी ने किया।अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का तहे-दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किये।

राम पुकार सिंह, कवि

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *