वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए

वाराणसी । वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा निम्न दिशा में लगाना चाहिए।

उत्तर दिशा : उत्तर दिशा देवी देवताओं की जगह होती है। उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर से तमाम तरह की नेगेटिविटी खत्म होती है और घर में मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से और रोज़ाना तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाने से घर में बरकत होती है।

उत्तर पूर्व दिशा : उत्तर के बाद तुलसी का पौधा लगाने के लिए सर्वोत्तम जगह उत्तर-पूर्व दिशा है जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है। वास्तु की दृष्टि से यह दिशा अति उत्तम है। इस दिशा में तुलसी को रखने से घर के वास्तु दोष अपने आप ठीक होने लगते हैं और घर के लोगों की तरक्की होती है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त होती है।

पूर्व दिशा : पूर्व दिशा से सूर्य का उदय होता है पूर्व दिशा ही पृथ्वी का आधार है। पूर्व में भगवान सूर्य का वास होता है। इस दिशा की ओर मुख करके तुलसी का पौधा लगाने से रुके हुए कार्य सुचारू रूप से शुरू होने लगते हैं और घर में बुरी शक्तियों वास नहीं हो पाता।

पश्चिम दक्षिण दिशा : घर के पश्चिम-दक्षिण में तुलसी का पौधा लगाने से नौकरी में तरक्की और सरकारी जॉब के रास्ते खुलते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

दक्षिण पूर्व दिशा : यदि आप धन धान्य से परिपूर्ण होना चाहते हो या आपके जीवन या पारिवारिक लोगों की ज़िंदगी में धन संबंधी परेशानी चल रही है तो इस दिशा में तुलसी लगाना सबसे उत्तम है। वास्तु के अनुसार इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है।

manoj jpg
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *