रसोई घर में चूल्हा किस दिशा में होना शुभ माना गया है?

वाराणसी। रसोई घर में चूल्हा/गैस, सिंक, लाइट, खिड़की, समान इत्यादि निम्न दिशा में होना शुभ माना गया है।

*रसोई घर में चूल्हा रखने का स्थान पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बनाना उचित रहता है। जिससे भोजन बनाते समय हमारे घर की महिलाओं का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रहे।
*अगर आपकी रसोई में माइक्रोवेव आदि हैं तो उसे दक्षिण पूर्व के कोने में रखें।
*रसोई में पानी का स्थान या फ्रिज उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना लाभकारी रहता है।
*किचन में आटा, चावल और खाद्य पदार्थ की सामाग्री को पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।

*किचन की खिड़की पूर्व या उत्तर दिशा में बनानी चाहिए। उजाले के लिए बल्व आदि भी इसी दिशा में लगाने चाहिए।
*रसोई घर में बर्तन धोने का स्थान यानि सिंक उत्तर पूर्व दिशा में लगवाना चाहिए।
*रसोई घर में कभी देवी-देवताओं का स्थान नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा रसोई घर में कभी दवाइयां भी नहीं रखनी चाहिए।
*रसोई घर बनाते हुए ध्यान रखें कि बाथरूम और रसोई के दरवाजे आमने-सामने न हो।
*रसोई घर और बाथरुम को एक सीध में नहीं बनाना चाहिए।

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *