In the third phase, 77.53 percent voting took place on four Lok Sabha seats of Bengal.

तीसरे चरण में बंगाल की चार लोकसभा सीटों पर 77.53 प्रतिशत हुआ मतदान

Kolkata Hindi News, कोलकाता। तीसरे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीटों पर 77.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। सात मई को शाम पांच बजे तक लगभग 74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बुधवार को संशोधित आंकड़ा जारी किया गया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 81.52 प्रतिशत मतदान हुआ।

उसके बाद मालदा दक्षिण में 76.69 प्रतिशत, मालदा उत्तर 76.03 प्रतिशत और जंगीपुर में 75.72 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में कुल 73 लाख 37 हजार 651 मतदाता हैं। मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला था।

इस दौरान चुनाव आयोग ने 13 हजार 600 राज्य पुलिस कर्मियों के साथ केंद्रीय बलों की 334 कंपनियों को तैनात किया था।

बंगाल की मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ है। खगेन मुर्मू मालदा उत्तर में भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ प्रसून बनर्जी तृणमूल से हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मुस्ताक आलम हैं। 2019 में मालदा दक्षिण सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस ने यहां ईशा खान चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें:  साजिद नाडियाडवाला की 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी अदाकारा रश्मिका मंदाना

शाहनवाज अली रेहान और श्रीरूपा मित्रा चौधरी क्रमशः तृणमूल और भाजपा के उम्मीदवार हैं। जंगीपुर में तृणमूल के उम्मीदवार खलीलुर रहमान हैं। भाजपा ने इस सीट से धनंजय घोष को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने मोहम्मद मुर्तजा हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। मुर्शिदाबाद में माकपा से मोहम्मद सलिम, तृणमूल उम्मीदवार से अबु ताहेर खान और भाजपा से गौरी शंकर घोष उम्मीदवार हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: CBI ने शिक्षकों पर कसा शिकंजा, 4 को न्यायिक हिरासत में भेजा
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर गोरखा जन मुक्ति महिला मोर्चा दिल्ली के जंतर-मंतर पर देगी धरना
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =