Images 2022 07 16T112858.150

देश के बेहतरीन विश्वविद्यालयों की सूची में बंगाल के इन विश्वविद्यालयों को टॉप टेन में मिली जगह

कोलकाता। शिक्षण प्रतिष्ठान और शिक्षादान के मामले में शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची हर साल प्रकाशित की जाती है। इसी तरह इस साल भी यह सूची प्रकाशित हुई है। इस सूची के प्रकाशन के बाद यह देखा गया है कि बंगाल के कई विश्वविद्यालयों को टॉप टेन में इस सूची में रखा गया है। एनआईआरएफ की ओर से जारी की गयी सेंट्रल रैंकिंग में भी शुरू से ही आश्चर्य देखने को मिली है क्योंकि इस सूची में कई विवादास्पद विश्वविद्यालय रैंकिंग के शीर्ष दस में जगह बनाने में सफल रहे। इन विवादास्पद विश्वविद्यालयों में जेएनयू, जादवपुर विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इस नई प्रकाशित सूची में बंगाल का जादवपुर विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे हैं। भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर ने सूची में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय है। तीसरे नंबर पर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी है। चौथे स्थान पर जादवपुर विश्वविद्यालय है। पांचवें स्थान पर अमृता विश्वपीठ हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय छठे स्थान पर है। सातवें स्थान पर मणिपाल अकादमी है।

यह भी पढ़ें:  सोलह सोमवार व्रत विधि, कथा एवं उद्यापन विधि जानिए यहां

आठवें स्थान पर कलकत्ता विश्वविद्यालय है। वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान नौवें स्थान पर है। हैदराबाद विश्वविद्यालय दसवें स्थान पर है। इस बार फिर से, विश्वभारती विश्वविद्यालय केंद्रीय सूची में 98 वें स्थान पर है। इससे पहले वे इस लिस्ट में 64वें नंबर पर थे। विश्वभारती विश्वविद्यालय का रैंकिंग और नीचे जा रहा है। इसके कारण विश्वभारती विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं में घोर निराशा देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *