दीदी की सुरक्षा कवच कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने नेताओं को बतायी समस्यायें

कूचबिहार। दीदी की सुरक्षा कवच कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं को दीदी के दूतों के सामने रखा। शनिवार को दिनहाटा के 1 ब्लॉक के दिनहाटा गांव-1 ग्राम पंचायत क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीदी के राजदूत के रूप में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम राय वहां मौजूद थे। दिनहाटा 1 ब्लॉक (बी) तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अनंत बर्मन, स्थानीय अंचल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष महादेव साहा, दिनहाटा सिटी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष बिशु धर और अन्य उपस्थित थे।

इस दिन पार्थप्रतिम राय अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दिनहाटा शहर के पास दिनहाटा ग्राम-1 ग्राम पंचायत के घरों में गए और आम लोगों से बात की। आम लोगों ने दीदी के दूत पार्थ प्रतिम राय के सामने पेयजल की समस्या, सड़क की समस्या समेत कई समस्याएं रखीं। उनकी बात सुनने के बाद पार्थ प्रतिम ने उन्हें उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने दीदी के दूत को स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में परेशानी होती है।

नगरनिगम के वर्षगांठ पर नगरवासियों को मिलेगा वर्तमान बोर्ड के काम का लेखा जोखा

सिलीगुड़ी। नगरनिगम के वर्षगांठ पर नगरनिगम के वर्तमान तृणमूल कांग्रेस संचालित बोर्ड के पूरे वर्ष के काम काज का लेखा जोखा नगरवासियों के सामने प्रस्तुत किया जायेगा। 22 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित नगर निगम बोर्ड की वर्षगांठ है। मेयर गौतम देव ने कहा कि निगम में एक छोटे से समारोह के दौरान पिछले 1 साल में क्या क्या काम किया गया है और क्या अधूरा है, सिलीगुड़ी के निवासियों के सामने यह प्रस्तुत किया जाएगा। शनिवार को “टॉक टू मेयर” कार्यक्रम के बाद मेयर ने यह जानकारी दी।

आज टॉक टू मेयर कार्यक्रम में आम नागरिकों ने अपने अपने इलाकों की नाली व सड़कों की समस्या पर प्रकाश डाला। अंत में पत्रकारों को पूरे मामले की जानकारी देने के दौरान एक और कॉल आया, उस फोन को स्वीकार कर मेयर ने समस्या को हल करने का तरीका बताया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बीते 1 वर्ष में उनके नेतृत्व में पेयजल की समस्या का समाधान किया है। साथ ही गत 1 वर्ष में मेयर के रूप में 30 व प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में 3 फोन कॉल पर लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि लोग काफी जागरूक हैं और कई समस्याएं मेयर को बतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *