IMG 20240120 WA0050

आईआईएम संबलपुर टॉप सीईओ, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ 9वीं विश्व-आईआईएम वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा

• धर्मेंद्र प्रधान, माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री रविवार को करेंगे इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन
• क्षेत्रीय भाषाओं में शोध पत्रों के साथ लगभग 1000 शोध पत्र किए जाएंगे पेश

संबलपुर। भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक आईआईएम संबलपुर 9वीं विश्व-आईआईएम वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। 4-दिवसीय यह कॉन्फ्रेंस रविवार, 21 जनवरी से बुधवार, 24 जनवरी, 2024 के दौरान आयोजित की जाएगी। कॉन्फ्रेंस की थीम ‘एंटरप्रेन्योरियल इनोवेशन एंड डिजिटल गवर्नेंस फॉर इन्क्लूसिव एंड सस्टेनेबल ग्रोथ’ रखी गई है। इसमें सभी 21 आईआईएम के निदेशकों की भागीदारी होगी। भारत और दुनिया भर के सभी आईआईएम, आईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रीमियम प्रबंधन संस्थानों के प्रतिभागी भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान लगभग 1000 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मेलन की शुरुआत  रविवार, 21 जनवरी को  माननीय केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान द्वारा उद्घाटन के साथ होगी। मुख्य वक्ता डेलॉइट साउथ एशिया के सीईओ रोमल शेट्टी होंगे।

यह भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव व जिलाधिकारी ने किया सीतापुर का दौरा

आईआईएम संबलपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर महादेव जायसवाल ने कहा, ‘‘9वीं विश्व-आईआईएम वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य भारत और दुनिया भर के प्रतिभाशाली लोगों को हाइब्रिड मोड में एक साथ आने और प्रबंधन विचार और अभ्यास के भविष्य के पाठ्यक्रम का पता लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म प्रदान करना है। नई शिक्षा नीति के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, आईआईएम संबलपुर ने इस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्रीय भाषाओं में शोध पत्र प्रस्तुतियों को शामिल करने की अनुमति दी है और यह इस वर्ष के सम्मेलन की एक अनूठी विशेषता होगी।’’

4-दिवसीय सम्मेलन में आईआईएम निदेशक पैनल, सीईओ पैनल, सीएचआरओ पैनल, स्टार्टअप राउंड टेबल चर्चा, मान्यता पैनल, संपादकों के साथ बातचीत और शोध पत्र प्रस्तुतियां होंगी। डॉक्टोरल कंसोर्टियम 21 जनवरी, 2024 को होगा, जो उभरते विद्वानों और डॉक्टरेट उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित होता है। सम्मेलन का समापन मुख्य अतिथि एआईसीटीई के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) टी.जी. सीताराम के समापन भाषण से होगा। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार : मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में 3 की मौत, शराब पीने से मौत की आशंका, थाना प्रभारी निलंबित

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में नेत्र जाँच शिविर: 210 छात्रों ने लिया लाभ
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =