Subhendu-Adhikari

डीए आंदोलनकारियों को कुछ हुआ तो बंगाल जल उठेगा : शुभेंदु

Kolkata Hindi News, कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी मंगलवार की सुबह अचानक डीए के लिए आंदोलन कर रहे लोगों के बीच पहुंचे। सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विपक्षी नेता ने बताया कि संग्रामी संयुक्त मंच काफी लंबे समय से डीए की मांग में आंदोलन कर रहा है।

मंगलवार की सुबह अधिकारी महंगाई भत्ते (डीए) के बकाए की मांग को लेकर बैठे सरकारी कर्मचारियों के मंच पर पहुंच गए। कर्मचारियों का संगठन संग्रामी संयुक्त मंच लंबे समय से शहीद मीनार मैदान में डीए की मांग को लेकर अड़ा हुआ है। हाल ही में इसके सदस्यों के एक वर्ग ने भूख हड़ताल शुरू की है।

मंगलवार सुबह विपक्षी नेता अचानक अनशन मंच पर पहुंचे विपक्षी नेता ने आंदोलनकारियों से कहा कि, ”नवान्न अभियान को बुलाओ, मैं रहूंगा।” उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर आंदोलनकारियों को कुछ हुआ तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।

If anything happens to DA agitators, Bengal will burn: Shubhenduउन्होंने कहा, ”अगर उन्हें कुछ हुआ तो बंगाल में आग लग जायेगी।” उन्होंने यह भी दावा किया कि डीए कार्यकर्ताओं के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है क्योंकि वे राज्य सरकार के ‘भ्रष्टाचार’ को बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। डीए आंदोलन को भाजपा का “बिना शर्त समर्थन” है।

उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री ने हिन्दुओं को काफिर कहा हैं। क्या देश का संविधान इस भाषा की इजाजत देता है? मैं साधु की बात करूंगा। आप पैगंबर की बात करते हैं, किसने आपत्ति की?  उन्होंने ने धमकी दी की अगर इन अनशनकारियों को कुछ हुआ तो बंगाल जल उठेगा। – NEWS ASIA

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *