हावड़ा : सारथी फाउंडेशन ने 27 छात्र छात्राओं को सहायक पाठ्य सामग्री प्रदान किया

हावड़ा। 21 जनवरी 2024 को संस्था के सदस्य दीपक साहा जी के तरफ से 27 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच 6 कॉपी, 2 कलम और वफर (पर्क) संस्था में शाम 6 बजे वितरित की गई। इस कार्यक्रम में बेचू शा गुप्ता, दीपक साहा, पंकज प्रसाद गुप्ता, मधु गुप्ता, लता गुप्ता, पूनम गुप्त, राज कुमार गुप्ता तथा कुछ बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हिंदी न्यूज – सारथी फाउंडेशन का मीडिया पार्टनर है।

साथ ही आज NEET exam. की तैयारी के लिए 40 किताब एक जरूरतमंद छात्र को भी प्रदान किया गया। यह किताबें संस्था को एक सज्जन से प्राप्त हुई थी। छात्र की व्यक्तिगत गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए उसका फोटो नही लिया गया है अतः सिर्फ किताब का फोटो दिया जा रहा है।

आप सभी से भी अनुरोध है कि इस तरह की किसी भी प्रतियोगिता मूलक या अन्य किताबें कहीं मिले तो संस्था के ग्रुप में जरूर बताएं। हम लोगों की जानकारी में काफी जरूरतमंद छात्र-छात्रायें है। इस तरह से आप घर में बेकार पड़े किसी भी विषय के प्रतियोगिता मूलक किताबों को जरूरतमंद छात्रों को देकर उनकी पढ़ाई में सहायता कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *