Howrah news : एकता सेवा शक्ति के रात्रि भोजन रथ का 11वाँ दिन सम्पन्न

Kolkata Desk : सामाजिक संस्था एकता सेवा शक्ति के भोजन रथ ने आज इग्यारवें दिन के अपने सफर को सफलतापूर्वक तय किया। संस्था के सदस्यों का कहना है कि एक और एक मिलकर जैसे इग्यारह बनते हैं वैसे ही धीरे-धीरे एक एक दिन और एक-एक जन के सहयोग से उन्होंने भी इग्यारह दिन पुरे किये हैं।

आज के मेनू में बनाया गया था वेजिटेबल पुलाव और चना दाल। गौरतलब है कि संस्था के सदस्य ही आपस में मिलकर प्रतिदिन भोजन बनाते हैं और फिर भोजन रथ को जरूरतमंद तक पंहुचाते हैं।

संस्था के सक्रिय सदस्य हैं – विक्की यादव शौर्य (अध्यक्ष), ऋषिकेश पाण्डेय, अन्नु नेवटिया, विवेक साव, शुभम श्रीवास्तव, अंकित सुमन(आशुतोष), वैशाली भट्टाचार्य, किशन गुप्ता, अमित वर्मा, मोनू, पिंकी पांडेय। सहयोगी साथीगण- अमित मिश्रा, कुणाल सोनकर, नीरज वर्मा, रोहित वर्मा, प्रेम सोनकर व अनेकों युवा साथी व कार्यकर्ताबंधु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *