हावड़ासारथी फाउंडेशन के तत्वाधान में संस्था के सदस्य पंकज प्रसाद गुप्ता एवं नीलम गुप्ता ने अपने 32वें वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में बादामी देवी शिशु कल्याण केन्द्र में रह रहे सभी बच्चों को दोपहर का भोजन करवाया और यह कार्यक्रम लगातार चार दिन अर्थात 8 मई रविवार तक चलेगा। आज के कार्यक्रम में पंकज प्रसाद गुप्ता, नीलम गुप्ता, संजना गुप्ता, ऋषि राज तथा राज कुमार गुप्त उपस्थित थे। उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था के अनाथालय में रह रहे सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

कल्याण केंद्र में रहने वाले सभी बच्चों ने सर्वप्रथम भोजन मंत्र का उच्चारण किया फिर भोजन ग्रहण किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य पंकज प्रसाद गुप्ता ने भी सारथी फाउंडेशन की ओर से बादामी देवी शिशु कल्याण केंद्र को समय-समय पर इन बच्चों को जरूरत की अन्य सहयोग देने की भी बातें कहीं एवं संचालकगण का मनोबल बढ़ाया। राजकुमार गुप्त ने भी बादामी देवी शिशु कल्याण केन्द्र के संचालक को इस तरह के कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा करवाने का भरोसा दिया। कुल मिलाकर आज का कार्यक्रम काफी सफल और संस्था के सभी सदस्यों के लिए उत्साहवर्धक रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था की सक्रिय सदस्या संजना गुप्ता ने पंकज प्रसाद गुप्ता एवं नीलम गुप्ता को उनके 32वें वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में संस्था के सभी सदस्यों की ओर से उन्हें बधाई दिया।

ज्ञातव्य हो कि संस्था सारथी फाउंडेशन अपने सदस्यों के माध्यम से उनके परिवार के बच्चों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा अपनो के पुण्यतिथि पर अनाथालय या झुग्गी/बस्ती में रह रहे बच्चों, वृद्धआश्रम में रह रहे बुजुर्गों, गरीबों, भिक्षुओं के बीच खाना-पानी देना, रोजमर्रा की चीजों का उपहार, पाठ्य सामग्री, बच्चों को पसंदीदा चॉकलेट, मिठाई, चिप्स वगैरह देने का कार्य कर रही है। संस्था गठन के तीन महीनों के दौरान आज संस्था का यह पांचवा कार्यक्रम था। संस्था अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दे रही है, जिससे की उनके सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम सप्ताह में एक बार जरूरतमंदो के बीच आयोजित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि सारथी फाउंडेशन की मीडिया पार्टनर कोलकाता हिंदी न्यूज डॉट कॉम kolkatahindinews.com है।462bb1dc-98df-4b6c-86ea-f56de5638a40

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four + five =