रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें यहां

मेष: किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। अपनी योजना के अनुसार सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। आप गृहस्थ जीवन और दांपत्य जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे।

वृष: आज एक शांतिपूर्ण एवं प्रेममयी दिन आपका रास्ता देख रहा है। निजी जीवन में छोटे-बड़े काम करने के लिये भरपूर समय मिलेगा। समय से सब काम पूरे होंगे।

मिथुन: आजीविका सम्बधित विचारों की रूपरेखा बनाएंगे। आज आप पर्यटन व यात्रा सम्बन्धी मामलों पर विचार कर सकते हैं। समस्याओं का हल आपके आस पास खोजने पर प्राप्त हो जाऐगा। नए लोगों से मेल-जोल होने से सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कर्क: आज का दिन आपको कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करवा सकता है। किसी बड़े काम को अंजाम दे पाएंगे। आपको समय की महत्ता का ज्ञान रखना होगा। कार्यों को समय पर पूर्ण करने का दायित्व भी आप पर ही रहेगा।

सिंह: आज किसी जटिल समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। सकारात्मक माहौल बना रहेगा। सस्ंथान में अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे।

कन्या: दिन के बाद का समय आप मनोरंजन में बीतेगा। संभव है कि आप किसी सांस्कृ तिक कार्यक्रम में भाग लें।

तुला: आज का दिन उत्साह व ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। आज का दिन उद्यमिता दिखाने का है। हो सकता है कि स्वभाव में थोड़ी अधीरता रहे। पारिवारिक मामलों में छोटी मोटी समस्या बड़ी बन सकती है।

वृश्चिक: आज का दिन अपने मन को शान्त रखने का है। आने वाली परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। इसी से शांतिपूर्ण तरीके से दिन गुजार सकेंगे। जब तक विपरीत परिस्थितियों के बादल घट नहीं जाते विचारों को अपने आप तक ही सीमित रखें।

धनु : आज मित्रों का चुनाव बड़ी सावधानी से करना चाहिये। आपका परिचय जिन व्यक्तियों से होता है उन्हें जांच परख कर ही अपने निकट आने दें। सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर: आज आपको श्रेष्ठ कौशल का परिचय देना होगा। निर्णय लेने में संकीर्ण मानसिकता का परिचय न दें। आपके मन में किसी के प्रति कोई बैर भाव नहीं है। बावजूद इसके यदि आपके किसी विचार पर विरोध होता है तो उसे सहज भाव से लें।

कुंभ: आज किसी नवीन विचार को अमल में लाने से पूर्व पुन: विचार करना होगा। अपने मित्रों व सम्बन्धियों को प्रति उदार भाव रखें। उपहार देने के लिये खरीददारी कर सकते हैं।

मीन: आज अन्य लोगों की गलतियां निकालने में एवं उन्हें सुधारने के मिशन में लगे रहेंगे। कार्यालय की लेखा-जोखा पुस्तक को सावधानी से जाँचें दिन का मध्य भाग व्यस्तता से युक्त रहेगा। जरूरी काम निपटाने का दबाव होने से संभव होगा कि त्रुटि रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *