मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा साल, अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024

वाराणसी। मूलांक 8 के स्वामी शनि महाराज हैं और वर्ष 2024 का कुल जोड़ भी 8 ही है तो यह मानकर चलिए कि यह वर्ष आपका होगा। आपको अधिकांश कामों में सफलता ही प्राप्त होगी। आप अपनी गंभीरता के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन कई बार आपका अड़ियल रवैया आपको परेशानियों में डाल देता है क्योंकि आप जब अड़ जाते हैं तो फिर वहां से पीछे नहीं हटते। हालांकि आपके अंदर धैर्य भी है और वही धैर्य हर मुश्किल चुनौती से निपटने में आपकी मदद करता है। इस साल आप कुछ अलग महसूस करेंगे। आपकी बातों को सुना जाएगा, समझा जाएगा और कई मामलों में माना भी जाएगा लेकिन आप न्याय के लिए खड़े होंगे। यह वैसे तो अच्छी बात है लेकिन कई बार दूसरों के लिए आवाज उठाने में आपको परेशानी भी उठानी पड़ेगी लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। शनि महाराज आपके साथ हैं तो फिर डरने की क्या बात है।

आपको इस वर्ष नौकरी में अच्छे प्रदर्शन का लाभ मिलेगा। आपकी कार्य कुशलता बढ़ेगी। आप अपने काम को अन्य लोगों की अपेक्षा और बढ़िया ढंग से कर पाएंगे। आपको इस साल अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही अपने करियर में ध्यान देना चाहिए, नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर रखें। ऑफिस पॉलिटिक्स से भी बचकर रहें और इस साल आपको कोई ट्रांसफर आर्डर मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को दिल की जगह दिमाग से काम लेना चाहिए। कुछ नई बिज़नेस डील करने के लिए आपको कुछ नए लोगों से सलाह और सहायता भी लेनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से आपको दिमाग चलाना होगा। अगर दिमाग की सुनेंगे तो आपको ज्यादा बेनिफिट मिलेंगे लेकिन दिल की सुनी तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस वर्ष आप कोई प्लॉट, दुकान, मकान खरीदने में सफल हो सकते हैं।

इन्वेस्टमेंट करने के लिए यह साल अच्छा नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि इससे दूर ही रहें। इस साल एब्रॉड ट्रिप पर आपका धन खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में आपको ध्यान देना होगा। आपकी जरा सी कमजोरी आपको नुकसान दे सकती है। आप कोई मल्टीविटामिन या हैल्थ टॉनिक ले सकते हैं। बॉडी को एक्टिव बनाएं और एक्सरसाइज करें। इससे बहुत फायदा होगा। जहां तक आपके संबंधों की बात है तो आपको इस वर्ष अत्यधिक भावुक होना नुकसान दे सकता है। अगर आप लव अफेयर में हैं, तो हो सकता है कि आपका लवर आपकी कमजोरी का फायदा उठाए और आपकी भावुकता को आपकी कमजोरी समझ कर आपका किसी न किसी रूप में फायदा ले ले और बाद में आपको पछताना पड़े, इसलिए खुद को कमजोर साबित करने से बचें। भावुकता अच्छी है लेकिन अत्यधिक भावुकता नुकसान देगी। संबंधों के लिए आपको खुद प्रयास करने होंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे जा लोगों को इस वर्ष के मध्य से सुखद समय की आहट महसूस होगी और आपके रिश्ते सुधरेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी।
साल 2024 का खास उपाय : इस वर्ष आपको गरीबों की जितना हो सके मदद करनी चाहिए।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *