मूलांक 9 का कैसा रहेगा वर्ष 2024

वाराणसी। अंक ज्योतिष में मूलांक 9 मंगल का अंक है। इसके कारण जातकों में अत्यधिक उत्साह और साहस बना रहता है पर यदि आपके जीवन में कोई समस्या आए तो आप उससे पीछे नहीं हटते बल्कि उसका जबरदस्त तरीके से सामना करते हैं। वर्ष 2024 की बात करें तो आपको इस वर्ष खुद पर भरोसा रखना पड़ेगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो हर कठिन से कठिन चुनौती का सामना करने में सफल होंगे और यह वर्ष आपके लिए आसान हो जाएगा, नहीं तो कई चुनौती आपके सामने आने वाली हैं। एक बात याद रखें, जो ज्यादा चुनौतियां झेलता है और उनसे बाहर निकलता है,उसे इनाम भी बड़े ही मिलते हैं, इसलिए इस साल आपको बड़ी सफलता मिल सकती हैं। आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो इस साल कर सकते हैं। आपको उसमें सफलता मिलेगी लेकिन साल की शुरुआत में नहीं साल के मध्य के बाद।

आपके लिए साल की दूसरी छमाही ज्यादा अच्छी रहेगी। आपको अपने करियर में स्थानांतरण मिलने की संभावना बनेगी लेकिन नौकरी में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपकी लंबे समय से अटकी हुई कोई योजना पूरी हो जाएगी, जिसका आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा। व्यापारी वर्ग को एक्स्ट्रा एफर्ट लगाने से बड़े जबरदस्त रिजल्ट मिलेंगे और आपकी बिजनेस ग्रोथ होगी। आर्थिक रूप से भी यह साल आपको उत्तम सफलता देगा। लगातार मेहनत करते रहने से आपको सफलता मिलती चली जाएगी। आप कुछ नए निवेश प्लान देखकर उनमें निवेश कर सकते हैं। रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं। इससे आपको अच्छे बेनिफिट मिलने के योग बनेंगे। सेहत के नजरिए से यह वर्ष कुछ कमजोर रहने की संभावना है। आपको नियमित रूप से योग और व्यायाम करनी चाहिए।

आपको अपनी सेहत का वर्ष की शुरुआत में बहुत ध्यान रखना होगा, नहीं तो पूरे वर्ष बीमार रहने के योग बन सकते हैं। अगर आपके प्रेम संबंध की बात करें तो आपको अपने परिवार वालों को अपने संबंधों के बारे में बता देना चाहिए। वो शुरू में नाराज भले ही हों लेकिन बाद में आपको और आपके रिश्ते को स्वीकार लेंगे लेकिन एक बात और भी ध्यान रखें, यदि आप पहले से संबंध में हैं तो किसी दूसरी संबंधों के बारे में ना सोचें, नहीं तो उसमें परेशानी आ सकती है। जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय न करें। गृहस्थ जीवन में रहने वाले लोगों को अपने लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट रहेगा और उनकी वजह से आपको भी बेनिफिट मिलेंगे और जीवन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सामान्य समय बना रहेगा।
साल 2024 का खास उपाय : आपको इस वर्ष अपने वजन के बराबर गेहूं का दान रविवार के दिन करना चाहिए।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *