Horoscope

Horoscope 19 March (शुक्रवार) : आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें

मेष: आज के दिन कोई भी नया काम शुरु नहीं करें, यात्रा का विचार हो तो उसे भी टाल दें। घर में साधारण सी चिंता रहेगी क्योंकि आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। कामकाज में सुधार भी होगा और काम के घंटे भी बढ़ेंगे। एक-दो बड़े लोगों से भी मिलना हो सकता है जो आपकी समस्याएं हल करने में रुचि लेंगे, किसी अन्य से भी सिफारिश कर सकते हैं। संतान के लिए भी समय ठीक चल रहा है और उनके मन की दुविधा समाप्त हो जायेगी। आपके आसपास चल रहे षडय़ंत्र से थोड़ा सावधान रहें। कार्य प्रणाली में थोड़ा सा संशोधन करके और लोगों की भी मदद लेना शुरु करें। आज पूरे दिन वाणी पर संयम रखें, कलह का डर है।

वृषभ: काम-काज की गति में सुधार आयेगा। किसी अन्य की मदद लेंगे, भागीदारी के मामलों में भी लाभ की स्थिति में रहेंगे यद्यपि अंदर ही अंदर मनमुटाव सा रहेगा। समय भाग्यशाली बना है और आपके दैनिक लाभ में वृद्धि होगी, खर्चा भी ऊंचा ही रहेगा। संतान की ओर से बड़ी मांग आ सकती है। आज भाग-दौड़ खूब करेंगे, वाहन सुविधा बनी रहेगी, आपकी मेहनत का अच्छा फल आयेगा। काम-काज का विस्तार अगर दूसरे शहरों में हो भी तो आपके लाभ की सम्भावना भी ज्यादा है। पित्त संबंधी समस्याएं ज्यादा रहेंगी इसलिए मिर्च-मसाले का प्रयोग कम करें।

मिथुुन: आर्थिक समस्या बनी रहेगी। आज कार्य स्थल से दूर जाना पड़ सकता है व्यवसाय के सिलसिले में किसी जगह पर नये सिरे से बातचीत करेंगे, मुश्किल से ही सहमति बन पायेगी फिर भी आप कोशिश में लगे रहेंगे। आर्थिक दबाव आज बहुत ज्यादा रहेगा, आय तो होगी परन्तु जरूरत भी रहेगी। घर में वातावरण ठीक नहीं रहेगा। संतान के लिए दिन शुभ है वे अपनी योजनाओं के अनुसार काम करेंगे। काम-काज में सुधार भी आयेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी भी लाभ होगा। कोई अच्छा काम करने का श्रेय मिलेगा। शाम के समय किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मित्र और रिश्तेदार उत्साह के साथ मिलेंगे।

कर्क: आज का दिन शानदार जाने वाला है। प्रात: से ही नई-नई योजनाओं पर विचार करेंगे और उनमें किसी पर अमल भी शुरु कर देंगे। किसी ऐसे काम में श्रेय मिलेगा जिसके पीछे आप कई दिनों से लगे हुए हैं। आज काम-काज की शैली में हल्का सा परिवर्तन ले आएंगे, जहां नहीं जाते हैं, वहां भी चले जाएंगे और अपना काम बना लेंगे। अचानक आय के योग बने हैं। संतान को लेकर मन में असमंजस बना रहेगा। चाहे उनकी शिक्षा हो चाहे व्यवसाय हो, कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। विवाद से सावधान रहें यद्यपि हानि नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  28 सितम्बर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

सिंह: किसी विशेष कार्य को करने की आवश्यकता बन रही है, आप अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। आज दोपहर तक छोटे-छोटे कई काम निपटाने में लगे रहेंगे परन्तु दोपहर बाद अपना विशेष काम करने में लग जायेंगे। यात्रा का भारी दबाव है, परन्तु आज यात्रा शुभ नहीं है। संतान की समस्याएं बहुत ज्यादा हैं और उसके लिए परिवार के किसी अन्य सदस्य को ही आगे कर देना ठीक है। ऋण के लेन-देन में सुविधा हो सकती है। किसी नये व्यक्ति से मदद मिलेगी। अद्र्धरात्रि के आस-पास कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं।

कन्या: आज का दिन भाग्यशाली है, समाज के या शासन के प्रमुख लोगों से मिलना हो सकता है। आपका सम्मान बढ़ेगा, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप जो भी काम-काज हाथ में लेंगे समय पर पूरा होगा। एक जगह टिक कर काम नहीं कर पायेंगे, दूसरे शहरों में जाना पड़ सकता है। एक से अधिक स्रोत से आय होगी यद्यपि लाभ पर्याप्त नहीं होगा परन्तु भविष्य को देखकर उसी काम में लगे रहेंगे। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है। घर-परिवार में मंगल कार्य होगा या किसी दावत में भाग लेना पड़ सकता है। मित्रों के साथ कई दिनों के बाद मिलना जुलना होगा और खर्चा भी आपका ही होगा। वाहन सुविधा बनी रहेगी। संतान के लिए आज का दिन शुभ है।

तुला: ग्रह स्थिति अच्छी बनी है। दैनिक काम-काज और बढ़ जाएगा। आपके आर्थिक अनुमान सही नहीं जा रहे हैं जितना आप सोच रहे हैं, आवश्यकता उससे बहुत ज्यादा है। आपका काम तो बनेगा परन्तु कोशिश भी उतनी ही ज्यादा करनी पड़ेगी। भागीदारी के मामलों में सावधनी से निर्णय लें। घर-परिवार के मामले कुछ परेशान करेंगे। राहु नहीं चाहते कि कोई बात आसानी से सुलझ जाए। किसी के मन में षडय़ंत्र जैसी धारणा चल रही है। किसी अन्य मामले में एक साहस भरा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपका काम-काज आगे बढ़े। व्यवसाय के मामले में कानूनी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। आज यात्रा लाभ दे सकती है। आपके मातृ पक्ष के लिए समय शुभ बना हुआ है। घर की कलह से किनारा कर लें और काम में व्यस्त हो जाएं।

वृश्चिक: किसी खास निर्णय को लेकर मन में उथल-पुथल चलती रहेगी। आपको मित्रों से सलाह करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और अनुपात में इतना लाभ नहीं होगा। लम्बी अवधि के उद्देश्य के लिए आपको अधिक धन की आवश्यकता पड़ेगी। शत्रु कोशिश करेंगे परन्तु आपके विरुद्ध सफल नहीं हो पायेंगे। शत्रुओं को नुकसान हो सकता है। कुटुम्ब के मामलों में कलह की सी स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है और दवाइयों का प्रयोग करना पड़ सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो आज श्रेय का दिन है।

यह भी पढ़ें:  आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री, बनारस से

धनु: आज भाग्यशाली दिन है, जिस ढंग से सोचेंगे काम उसी दिशा में होंगे। यद्यपि उपलब्धि आधी-अधूरी ही रहेगी परन्तु काम-काज में गति आ जायेगी। यात्रा बिलकुल नहीं करें, यात्रा अशुभ रहेगी। संतान की तरफ से मन में चिंता रहेगी, उनकी शिक्षा-दीक्षा या व्यवसाय को लेकर आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। काम-काज के संचालन के लिए कोई गलत तरीका आजमाने की बात आ सकती है, आपको बचना चाहिए। आज कोई दावत का अवसर मिल सकता है, मित्रों के साथ या रिश्तेदारों के साथ, किसी मेहमान की खातिरदारी भी करनी पड़ सकती है।

मकर: आज बड़ा महत्वपूर्ण दिन है कोई सोचा हुआ काम सफल हो जायेगा। आप किसी काम के लिए भारी भाग-दौड़ करेंगे और शाम तक काम को सफल बना लेंगे। दूसरे शहर की यात्रा लाभ दे सकती है। भूमि-भवन से सम्बन्धित मामले में गति आएगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन शानदार है, हर दांव सीधा पड़ेगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो साधनों की पवित्रता का ध्यान रखें। कोई न कोई अनुचित कार्य करने का दबाव रहेगा। साझेदारी के मामले में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध में बात आगे बढ़ेगी। साथी के नाम से कोई व्यवसाय है तो उसमें लाभ की परिस्थितियां बन रही हैं। आज घर में दवाइयों का खर्चा ज्यादा है।

कुंभ: आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा, बहुत सारा बकाया काम आज निपटा लेंगे। मन में कामकाज का संतोष बना रहेगा। भाग-दौड़ बहुत करनी पड़ेगी किसी प्रमुख कार्य पर विजय पा लेंगे, शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी, भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी, सम्बन्ध और अच्छे हो जाएंगे। व्यवसाय क्षेत्र में किसी नये व्यक्ति से बात आगे बढ़ेगी, साथी के नाम से किये जा रहे कार्य में लाभ होगा और वह प्रतिदिन बढ़ेगा। घर-परिवार की कुछ बातें चिंता उत्पन्न करेंगी।

मीन: आज प्रात: से ही मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। काम-काज की गति तेज हो जाएगी और उसमें कोई नवीन प्रयोग भी आप करेंगे। नये लोगों से बातचीत का लाभ मिल सकता है। सरकारी कार्यालयों से या दूसरे दफ्तरों से कामकाज बनते चले जाएंगे। व्यावसायिक विरोधियों के विरुद्ध बहुत सफल रहेेंगे और अपने ही ढंग से समस्याओं को हल कर पाएंगे। आज काम बहुत ज्यादा और आपको ना तो पूजा-पाठ का ज्यादा समय मिल पााएगा और ना ही भोजन समय पर कर पाएंगे। कुटुम्ब की बातों से चिंता रहेगी। वायु विकार परेशान करेंगे, अत: उपाय कर लें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  08 जनवरी 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − four =